{"_id":"5f0367578ebc3ea066651851","slug":"35-lakh-plant-will-be-set-up-for-garbage-disposal-dhampur-news-mrt4899793132","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा निस्तारण के लिए 35 लाख में लगेगा प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा निस्तारण के लिए 35 लाख में लगेगा प्लांट
विज्ञापन

धामपुर। पालिका की ओर से 35 लाख रुपये में कूड़ा निस्तारण के लिए प्लांट लगाया जाएगा। इस प्लांट केक चालू होने के बाद नागरिकों को गंदगी से मुक्ति मिलेगी और नगर में कहीं भी कूड़ा नजर नहीं आएगा। प्लांट को लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने बताया कि पालिका की ओर से कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने की लंबे समय से प्लान थी। लेकिन काफी प्रयास होने के बाद अब सफलता मिली है। पालिका की और से नहटौर बाईपास पर डंपिंग मैदान में ही प्लांट लगाने को जमीन की व्यवस्था की गई। प्लांट की चाहरदीवारी बनाने का कार्य तेजी से हो रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मशीनों को लाकर यहां पर शिफ्ट किया जाएगा। इस प्लांट पर पालिका का करीब 35 लाख का खर्चा आएगा। ईओ मनोज कुुमार रस्तौगी ने बताया कि कूड़ा निष्पादन के बाद जो खाद तैयार होगी। उसे बेच कर पालिका की आमदनी को बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष का कहना है कि महात्मा ज्योतिबा फूले पार्क के सुंदरीकरण कार्य फिर से शुरू हो गया है। शिवाजी पार्क में संपादकाचार्य पंडित रुद्रदत्त शर्मा की स्मृति में बना पुस्तकालय भी अत्याधुनिक तरीके से तैयार किया जा रहा है। इसे परिवहन मंत्री अशोक कटारिया के सहयोग से करीब 22 लाख की लागत से तैयार कराया जा रहा है।