फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   34 thousand farmers joined the Samman Nidhi scheme

सम्मान निधि योजना में शामिल हुए 34 हजार किसान

Tue, 07 Jul 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
34 thousand farmers joined the Samman Nidhi scheme
सम्मान निधि योजना में शामिल हुए 34 हजार किसान
विज्ञापन

बिजनौर। लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना में करीब 34 हजार पात्र और बढ़ गए हैं। लॉकडाउन के दौरान भी कृषि विभाग द्वारा किसानों की पात्रता की जांच होने से किसानों ने विभाग में जाए बिना ही अपने पंजीयन व संशोधन कराए। इन किसानों को अगस्त में किसान सम्मान निधि में किस्त जारी होगी। इसके साथ ही जिले में पात्र किसानों का आंकड़ा करीब पौने चार लाख तक पहुंच जाएगा।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में किसानों को साल में तीन किस्तों में छह हजार रुपये दिए जा रहे हैं। योजना में जिले में अप्रैल में 3.34 लाख किसानों को किस्त जारी हुई थी। किसानों की आर्थिक सहायता को देखते हुए किस्त को रोका नहीं गया था। जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पात्र लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन में किसान विभाग में पंजीकरण या संशोधन के लिए नहीं आ सके तो विभाग ने ब्लॉक स्तर पर किसानों के पंजीयन व संशोधन किए। इसके लिए ब्लॉक में तैनात कर्मचारियों के नंबर किसानों को दिए गए। किसानों ने इन नंबरों पर व्हाट्सएप के जरिये अपने प्रपत्र भेजे। कृषि विभाग की इस पहल का फायदा किसानों को हुआ है। मई व जून में करीब 34 हजार किसानों के नए पंजीयन व संशोधन हुए हैं। इन किसानों का नाम अब पात्र किसानों की सूची में शामिल हो गया है। अगस्त में जारी होने वाली किस्त में इन किसानों के खातों में भी रुपये भेजे जाएंगे। विभाग द्वारा अभी भी पंजीकरण करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर पात्र किसान को दिलाएंगे लाभ
उप कृषि निदेशक जेपी चौधरी का कहना है कि योजना में पात्रों की संख्या बढ़ गई है। लॉकडाउन में भी विभाग के कर्मचारियों ने किसानों के हित में लगातार काम किया है। जो भी किसान पात्र होगा उसे सम्मान निधि का लाभ जरूर दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed