फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मतदान एक्सप्रेस वाहन को रवाना किया

मतदान एक्सप्रेस वाहन को रवाना किया

Mon, 08 Apr 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
मतदान एक्सप्रेस वाहन को रवाना किया
मतदान एक्सप्रेस वाहन को रवाना किया
विज्ञापन

बिजनौर। कलक्ट्रेट में आयोजित एक समारोह में जिलाधिकारी ने मतदाता एक्सप्रेस वाहन को रवाना किया। इस अवसर पर जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी सुजीत कुमार ने कहा कि हर लोकतंत्र प्रेमी व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अपने मताधिकार का पूरी निष्ठा और सजगता के साथ प्रयोग करें। देश की लोकतंत्र व्यवस्था को सशक्त एवं स्वस्थ बनाए रखने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान अदा करें।

इस मौके पर मतदाता एक्सप्रेस ‘वाहन रवानगी स्थल पर स्वीप टीम के संयोजक अतीक दानिश, डा. निशांत यादव और डा. संजय साहनी, डा. वर्ष अग्रवाल, नौशाद अख़्तर, अरशद अली, ज्ञान सिंह, मो. जावेद, माहिरा, डा. रिचा शर्मा, सुरभि, बबीता, विनीता मिश्रा आदि द्वारा भव्य रंगोली बनाई गई। मतदाता जागरूकता संबंधी गीतों का प्रस्तुतिकरण किया गया। मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिए वैश्य समाज उत्तर प्रदेश, बिजनौर के अध्यक्ष विपुल रस्तोगी, महामंत्री पीयूष मित्तल, सदस्य राजकुमार गोयल, कृष्ण मोहन गर्ग आदि ने भी अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान किया। इसके अलावा राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर की हॉकी, खो-खो, कबड्डी की महिला युवा खिलाड़ियों द्वारा भी युवा वर्ग को शत प्रतिशत रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने के प्रेरित किया गया। महिला खिलाड़ियों में जिला बिजनौर की सामिया महर एवं ख्याति चौधरी शूटिंग, खुशबू सौढ़ी, काजल रानी, महक शर्मा हॉकी तथा महिमा चौधरी तथा आकांक्षा चौधरी द्वारा अपील बोर्ड पर हस्ताक्षर कर युवा वर्ग को शत प्रतिशत रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण मिश्र, अपर जिलाधिकारी वि/अवधेश मिश्र सहित अन्य अधिकारियों, शिक्षाविद्वों, पत्रकारों तथा गणमान्य व्यक्तियों द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए अपील बोर्ड पर हस्ताक्षर किए गए कार्यक्रम के दौरान माउंट लिट्रा स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक का भव्य रूप से प्रस्तुतिकरण किया गया। विभिन्न स्कूलों के स्काउट गाइड्स एवं छात्र-छात्राओं द्वारा बैंड के साथ मार्च कर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वि/रा का स्वागत किया गया। जिलाधिकारी द्वारा ‘मतदाता एक्सप्रेस‘ वाहन को हरी झंडी दिखाने से पूर्व गुब्बारे छोड़े गए और इस भव्य कार्यक्रम के आयोजन पर सभी का आभार व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed