{"_id":"5c92767cbdec2214183535d5","slug":"31553102460-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुरियारों ने लोगों को किया रंग से सराबोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुरियारों ने लोगों को किया रंग से सराबोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। नगर में रंग जुलूस में हुरियारों की टोलियों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया। डीजे की धुन और ढोल की थाप पर नाचते-गाते युवाओं ने लोगों को रंग से सराबोर किया।
होली कल्याण समिति की ओर से आयोजित रंग-जुलूस का मुख्य अतिथि अवनीश अग्रवाल टांडेवाले ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि होली पर्व प्रेम, भाईचारे, सौहार्द और भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। राजीव ग्रोवर, राजेंद्र कर्णवाल, संदीप तायल, विशाल माहेश्वरी, विक्रांत चौधरी, पंकज शर्मा, शुभम ग्रोवर, दीपक वालिया के निर्देशन में रंग जुलूस रेलवे स्टेशन से शुरू होकर परंपरागत मार्ग से निकाला। डीजे की धुन और ढोल की थाप पर हुरियारों की टोलियों ने एक-दूसरे को अबीर, गुलाल और रंग लाकर गले लगाया। हुरियारों के बीच जो भी आया उसे रंग से सराबोर कर दिया। भारत माता की जय के नारों के साथ युवाओं पर होली की उमंग के साथ देशभक्ति का रंग चढ़ा। रंग जुलूस रेलवे स्टेशन मार्ग से शुरू होकर कृष्ण चौराहा, सुराही बाजार, जगन्नाथ चौक, बाजार कल्लूगंज, चौक बाजार, टीला मंदिर क्षेत्र पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान संजीव अग्रवाल, शुभम, प्रफुल्ल वशिष्ठ, अभिषेक त्यागी, रंधावा सिंह, संजय अग्रवाल, अभिषेक पंडित, मनोज कुमार, दीपक शर्मा, नमन गोयल, आलोक अग्रवाल, अंकुर गहलौत, अंशुल कुमार, मोहित, अमित कौशिक, अभिषेक तढ़ियाल, प्रखर कुमार, शुभम कुमार, अवनीश कुमार, सुमित सिंह, अक्षित कुमार, ऋषभ कुमार, आयुष कुमार, विवेक कुुमार मौजूद रहे।
रंग-गुलाल और पिचकारी जमकर हुई बिक्री
नजीबाबाद। नगर के बाजारों में होली की खरीदारी के लिए प्रतिष्ठानों पर लोगों का जमावड़ा लगा रहा। लोगों ने रंग, गुलाल और पिचकारियां खरीदी। मिष्ठान की दुकानों से गुंजिया सहित अन्य खाद्य पदार्थों की जमकर बिक्री हुई। लोगों ने होली पर आकर्षक टोपियों की भी खरीदारी की।