{"_id":"5c5dd2d4bdec22737d20caba","slug":"31549652692-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव अकबरपुर चौगांवा में सौभाग्य योजना से शोपीस बनी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव अकबरपुर चौगांवा में सौभाग्य योजना से शोपीस बनी बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीटर लगने के बाद भी घरों में बिजली नहीं
नजीबाबाद। प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के अंतर्गत विद्युत विभाग ने घरों में विद्युत मीटर तो लगा दिए, लेकिन कई माह बीतने के बाद भी घरों में बिजली नहीं आई। गांव अकबरपुर चौगांवा के ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
गांव पंचायत मौजज्जमपुर तुलसी के समीप नई बस्ती अकबरपुर चौगांवा स्थित है। ग्रामीण काफी समय से गांव में विद्युत व्यवस्था कराने की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार को मोहम्मद इरफान, इस्लामुद्दीन, नूर मोहम्मद, अनीस, आसिफ, शरीफ, इनाम अली, मनव्वर शाकिर के नेतृत्व में ग्रामीण तहसील पहुंचे। ग्रामीणों ने एसडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि विद्युत निगम ने कई माह पहले प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के अंतर्गत उन्हें निशुल्क कनेक्शन देकर उनके घरों पर विद्युत मीटर तो लगा दिए। लेकिन गांव में बिजली पहुंचाने के लिए विद्युत पोल अभी नहीं लगाए गए हैं। योजना से लगाए विद्युत मीटर शोपीस बनकर रह गए हैं। बिजली के अभाव में अंधेरा पसरा है और जंगली जानवरों का भय बना रहता है। ग्रामीणों ने विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। वहीं, एसडीओ विकास कुमार ने कहा कि अकबरपुर चौगांवा का मामला गंभीर है, वे जल्द साइड पर जाकर समस्या का निदान करने का प्रयास करेंगे।