फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बिलाई मिल से शादी के कार्ड से मिल रहा भुगतान

बिलाई मिल से शादी के कार्ड से मिल रहा भुगतान

Tue, 05 Feb 2019 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
बिलाई मिल से शादी के कार्ड से मिल रहा भुगतान
शादी के कार्ड देखकर हो रहा भुगतान
विज्ञापन

बिजनौर। चीनी के धड़ाम दाम और बाजार में चीनी की आपूर्ति अधिक होने के कारण चीनी मिल भुगतान नहीं कर पा रही हैं। बिलाई चीनी मिल भुगतान करने में सबसे पीछे है। मिल द्वारा भुगतान वालेे परिवारों को ही भुगतान दिया जा रहा है। यह भुगतान भी शादी के कार्ड देखकर किया जा रहा है। कई चीनी मिलों ने भुगतान के लिए चीनी गिरवी रखनी शुरू कर दी है। धामपुर, स्योहारा व नजीबाबाद चीनी मिल सीसीएल से किसानों का भुगतान कर रही हैं। इन चीनी मिलों ने सीसीएल से 242 करोड़ से ज्यादा का भुगतान दिया है। तीन चीनी मिल समय से भुगतान कर रही हैं।
इस साल गन्ने की पैदावार कम है। गन्ने की पैदावार कम होने से चीनी का उत्पादन भी कम होगा। लेकिन चीनी मिलों के पास पिछले साल की चीनी का अभी भी बहुत स्टॉक मौजूद है। बाजार में चीनी की अधिकता के कारण चीनी के दामों में सुधार नहीं हो रहा है। स्थानीय बाजार में चीनी की निर्भरता कम करने के लिए सरकार ने जिले की नौ लाख क्विंटल चीनी को निर्यात करने का ऑर्डर दिलाया है। इसके बाद भी किसानों को भुगतान नहीं मिल पा रहा है। बिलाई चीनी मिल खुद को नुकसान में बताते हुए भुगतान करने में सबसे पीछे है। मिल ने अब तक केवल 4.24 करोड़ का ही भुगतान किया है। यह भुगतान भी केवल शादी वाले परिवारों को ही किया जा रहा है। किसानों के भुगतान के लिए चीनी मिलों ने बैंकों से सीसीएल (कैश क्रेडिट लिमिट) मंजूर करने के लिए आवेदन किया है। धामपुर, स्योहारा व नजीबाबाद चीनी मिल के सीसीएल स्वीकृत भी हो चुके हैं। ये चीनी मिल भुगतान करने में तेजी दिखा रही हैं।
विज्ञापन

चीनी मिल भुगतान बकाया मंजूर सीसीएल प्रयोग सीसीएल
धामपुर 190.89 70.8 440 108.80
स्योहारा 156.65 42 407 91.27
नजीबाबाद 44 15 200 22.62
नोट: उक्त राशि करोड़ में है।

शादी के कार्ड से मिल रहा भुगतान
बिलाई चीनी मिल से जुड़े शादी वाले परिवार भुगतान के लिए किसान एक आवेदन करते हैं और शादी का कार्ड देते हैं। किसान अपने परिवार के सदस्यों के सट्टे आदि भी दे सकते हैं। इन परिवारों को भुगतान किया जा रहा है। जिन परिवारों में किसी और कार्य के लिए धनराशि चाहिए उन्हें भुगतान नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed