{"_id":"5bbe4d52867a55281d42fca1","slug":"31539198290-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरतपुर पहुंचे योगी आदित्यनाथ के पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किरतपुर पहुंचे योगी आदित्यनाथ के पिता
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किरतपुर दवा लेने पहुंचे योगी आदित्यनाथ के पिता
किरतपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद बिष्ट उनके बड़े भाई मानवेंद्र सिंह बिष्ट एवं भाभी आशा देवी तथा भांजे के साथ दवाखाने पर दवा लेने पहुंचे। परिवार के सदस्यों ने हकीम से दवाई ली और कुछ देर बाद यहां से चले गए। किरतपुर आने की खबर मिलने के बाद उन्हे देखने के लिए लोगों की भीड़ एकत्र हो।
बुधवार की दोपहर नगर के प्रसिद्ध हकीम तावुर्र हुसैन के मोहल्ला महाजनान स्थित दवाखाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद बिष्ट किरतपुर आए थे। उनके साथ योगी के बड़े भाई मानवेंद्र सिंह बिष्ट तथा भाभी आशा देवी और उनका भांजा साथ थे। उनके साथ केवल एक सुरक्षा गार्ड था। उन्होंने अपनी गाड़ी जैन मंदिर चौराहे पर खड़ी की और ई रिक्शा में बैठकर मुख्य बाजार से होते हुए बड़ी सादगी के साथ दवाखाने पर पहुंचे। हकीम तावुर्र हुसैन को जब यह पता चला कि उनके दवाखाने पर मुख्यमंत्री के पिता आए हैं तो हकीम ने प्राथमिकता के आधार पर उन्हें देखा और दवा दी। खबर मिलने पर दवाखाने पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग उनसे बात करने के लिए उत्सुकता दिखाई दिए।