{"_id":"5bbcf5de867a55287113c12e","slug":"31539110366-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैपों पलटने से एक मौत , कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैपों पलटने से एक मौत , कई घायल
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेंपो पलटने से एक की मौत
धामपुर। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि मंगलवार सुबह मुरादाबाद मार्ग पर टेंपो पलटने से टेंपो में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा सवेरे का होने के कारण किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी और वह बगैर सूचना के पलटे टेपों को सीधा करने के बाद वापस स्योहारा चले गए। बताया कि टेंपो में सवार यह सभी लोग धामपुर बड़ी मंडी से सब्जी लेने को आते हैं। मंगलवार को भी यह लोग सब्जी लेने को स्योहारा से धामपुर आ रहे थे। हादसे की किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलेगी तो पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी। कोतवाल ने बताया कि मृतक नदीम पुत्र नसीम की आयु करीब 30 साल की है। स्योहारा निवासी जुमरात के बाजार का रहने वाला है। मुरादाबाद मार्ग पर मार्ग के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। मार्ग के किनारे गड्ढे होने से टेंपो असंतुलित होकर पलट गया, जिससे नदीम की मौत हो गई। अन्य घायलों के नामों का पता नहीं लग सका है।