फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाएं : एसडीएम

त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाएं : एसडीएम

Wed, 10 Oct 2018 12:05 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाएं : एसडीएम
त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाएं : एसडीएम
विज्ञापन

स्योहारा। अमन कमेटी की बैठक में दशहरा व दीपावली त्योहार शांति व आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
थाना परिसर में आयोजित बैठक में एसडीएम वीरेंद्र सिंह मौर्य ने कहा कि नवरात्र, दशहरा, दीपावली आदि त्योहार लोग आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्वक ढंग से मनाएं। एसडीएम ने सीओ को अवैध खनन, अवैध पशु कटान, सट्टा तथा कानून व्यवस्था भंग करने वालों से सख्ती निपटने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से अमन चैन के लिए एक-दूसरे का सहयोग करने की अपील की। सीओ महावीर सिंह राजावत ने कहा कि शांति व्यवस्था को भंग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। कहा कि गड़बड़ी करने वालों की सूचना पुलिस को अवश्य दें। व्यापारी नेता अरुण वर्मा ने बाजार और मेले में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। अध्यक्षता सीओ ने की तथा संचालन इकबाल रूमानी ने किया। बैठक में मुकेश रस्तोगी, डा.विनीत देवरा, डा. एचएस कालरा, मनोज भटनागर, हरिओम भटनागर, शशांक विश्नोई, अमित शर्मा, आमिर उमर, राजपाल प्रजापति, अकरम अल्वी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed