{"_id":"5b981658867a55013d119fd4","slug":"31536693848-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच टीम को इंतजार करते रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच टीम को इंतजार करते रहे ग्रामीण
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जांच टीम को इंतजार करते रहे ग्रामीण
हीमपुर दीपा। गांव सलेमपुर खादर मे सोमवार को ग्रामीणों ने पूरा दिन जांच टीम का इंतजार किया। सलेमपुर खादर के ग्रामीणों ने एक वर्ष पूर्व कमिश्नर के यहां शिकायती पत्र देकर शिकायत की थी कि गांव सलेमपुर खादर मे विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। मनरेगा में 2010 से अब तक बड़ी धांधली की जा रही है। मनरेगा बोर्ड पर दर्शाया गया कार्य धरातल पर नहीं हो पाया है। बोर्ड पर गांव की नालियों में पाइप लगाना दर्शाया गया है जो गांव में कहीं नहीं लगे हैं। शिकायत पर कमिश्नर ने डीएम बिजनौर को मौके पर टीम भेजकर जांच कराने के निर्देश दिए थे। ग्रामीणों का आरोप है की कई बार शिकायत करने पर भी कोई जांच टीम गांव नहीं पहुंची। सोमवार को विकास खंड अधिकारी जलीलपुर ने ग्रामीणों को जांच टीम आने की सूचना दी। सुबह से ही सभी ग्रामीण स्कूल पर इकट्ठा होकर जांच टीम का इंतजार करते रहे पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। शाम तक जांच टीम गांव नहीं आई।