फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सूने रहे कैंप, नहीं आए ग्रामीण

सूने रहे कैंप, नहीं आए ग्रामीण

Sun, 29 Jul 2018 01:06 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
सूने रहे कैंप, नहीं आए ग्रामीण
बिजनौर। बारिश ने विद्युत निगम के सौभाग्य योजना मेगा कैंप पर पानी फेर दिया। सूने कैंप ग्रामीणों का इंतजार करते रहे। निगम अधिकारियों ने बारिश को देखते हुए लोगों से विद्युत पोल से दूर रहने की सलाह दी है ।
विज्ञापन

सौभाग्य योजना प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है। प्रधानमंत्री लाभार्थियों से फोन से बात करके योजना की जमीनी हकीकत जान रहे हैं । इसके लिए जिले की बिजनौर और चांदपुर तहसील के दो गांव चयनित हुए थे। जुलाई माह के शुरू में प्रधानमंत्री का लाभार्थियों से बात करने का कार्यक्रम था, जो बदल गया था। इसके बाद निगम ने अभियान तेज करने का निर्णय लिया था। अधीक्षण अभियंता एसबी सिंह के अनुसार जिले के बिजनौर और धामपुर सर्किल के आठ डिवीजन में शनिवार को 25 कैंप लगाए गए। कैंपों में सौभाग्य योजना में कनेक्शन देने का कार्यक्रम था। इसमें गरीबों को निशुल्क कनेक्शन व उपकरण दिए जाते हैं। दूसरे लोगों को कनेक्शन का जरूरी शुल्क 500 रुपये नकद नहीं देने की सुविधा है । यह पैसा 50 रुपये प्रति माह के हिसाब से बिजली बिलों में जुड़ कर आता रहता है। बारिश के कारण ग्रामीण कैंपों में उपभोक्ता नहीं आए।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से कहा कि वे बारिश के मौसम में विद्युत पोल और पैनल बाक्स से दूर रहे। इन्हें छूकर नहीं चले। इनमें करंट आ सकता है। तार व पोल टूटने की सूचना विभाग को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमडी ने मांगी जानकारी
बिजनौर। अधीक्षण अभियंता के मुताबिक एमडी ने निर्देश दिए हैं कि बिजलीघरों में बारिश का पानी भरने की जानकारी उनके दफ्तर को दें। अधिकारियों से रोजाना स्थिति अपडेट कराने को कहा गया है ।


36 बकाएदार के कनेक्शन काटे
हल्दौर। विद्युत निगम के उपखंड अधिकारी संदीप चौहान, जेई सत्यप्रकाश ने विद्युत चोरी रोकने और बिल बकायादारों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। एसडीओ के अनुसार 36 बकायादारों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई। टीम ने डोर टू डोर जाकर 14 उपभोक्ताओं को विद्युत चोरी करते पकड़ा। उनके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। एसडीओ ने 95 उपभोक्ताओं से बकाया विद्युत बिल के रुप में 4,95,718 रुपये की रकम वसूली। साथ ही टीम ने 24 उपभोक्ताओं के बिलों में त्रुटियां होने पर संशोधन किया। इससे विद्युत बकायादारों और बिजली चोरों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed