{"_id":"5b48fc684f1c1b466d8b4782","slug":"31531509864-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूरपुर के युवक की नजीबाबाद में ट्रेन से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूरपुर के युवक की नजीबाबाद में ट्रेन से गिरकर मौत
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
नजीबाबाद। नजीबाबाद-मुरशदपुर रेलवे स्टेशन के बीच रेल ट्रैक पर एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत होने की सूचना रेलवे स्टेशन ने सिविल पुलिस को दी। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे उपनिरीक्षक रामवीर ने युवक का शव अपने कब्जे में लिया। युवक की जेब से मिले मोबाइल से उसकी शिनाख्त नूरपुर निवासी सुखवीर सिंह के 22 वर्षीय पुत्र मोनू कुमार के रूप में हुई। सूचना मिलने पर नजीबाबाद पहुंचे परिजनों ने बताया कि मोनू बृहस्पतिवार की शाम नौकरी की तलाश के लिए जाने की बात कहकर घर से चला था। वह ट्रेन से कहां जा रहा था और नजीबाबाद क्षेत्र में ट्रेन से कैसे गिरा परिजनों की समझ से बाहर है। परिजनों ने कार्रवाई न करने का पुलिस से अनुरोध किया।