फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अधिकारियों ने दिए अतिक्रमण हटाने के निर्देश

अधिकारियों ने दिए अतिक्रमण हटाने के निर्देश

Mon, 31 Jul 2017 12:34 AM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों ने दिए अतिक्रमण हटाने के निर्देश
नजीबाबाद/जलालाबाद । प्रशासनिक अधिकारियों ने नगरपालिका नजीबाबाद, जलालाबाद और साहनपुर में चिह्नित अतिक्रमण को अभियान शुरू होने से पूर्व हटा लेने के कारोबारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम उद्भव त्रिपाठी, सीओ महेश कुमार ने नगरपंचायत जलालाबाद, नगरपालिका परिषद नजीबाबाद में क्षेत्रीय कारोबारियों के साथ अतिक्रमण के संबंध में बैठक की। जलालाबाद में नगरपंचायत में बैठक के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्र में भ्रमण कर कारोबारियों से पिछले दिनों चिह्नित किए अतिक्रमण तत्काल हटाने के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी सीमा वर्मा, चौकी इंचार्ज महेश मलिक, कारोबारी मो. अहसान, इकबाल ठेकेदार, मो. शाकिर, मो. इजहार, मो.रफी, मकसूद, दिलशाद, आफताब आलम, महबूब, मो. ताहिर, नफीस अहमद ने बैठक में भाग लिया।
विज्ञापन

उधर एसडीएम और सीओ ने नजीबाबाद नगरपालिका पहुंचकर ईओ विनोद कुमार, थाना प्रभारी सतीश कुमार की उपस्थिति में कारोबारियों की बैठक ली। एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने कहा कि यदि एक अगस्त से पांच अगस्त के बीच चिंह्नित अतिक्रमण नहीं हटाए तो प्रशासन अतिक्रमण को हटाकर संबंधित कारोबारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा। प्रशासनिक अधिकारियों ने फड़ कारोबारियों को भी अतिक्रमण न करने की सलाह दी। शिवकुमार माहेश्वरी, इरशाद लोहिया, शाहिद सिद्दीकी, तरुण अग्रवाल, नजर खां, नईम टाटा, नकुल अग्रवाल सहित अनेक कारोबारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी फड़ लगवाने वाले चिह्नित होंगे
नजीबाबाद। बाजार कल्लूगंज में कई कारोबारी अपने प्रतिष्ठानों के सामने चंद पैसों और सब्जियों के लालच में सब्जियों के फड़ लगवाते हैं। प्रशासन ने ऐसे कारोबारियों को भी चिह्नित कर उनके खिलाफ अतिक्रमण कराने की कार्रवाई करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed