फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पात्रों को राशन योजना में शामिल करने पर आंगनबाड़ी से स्पष्टीकरण मांगा

पात्रों को राशन योजना में शामिल करने पर आंगनबाड़ी से स्पष्टीकरण मांगा

Fri, 21 Jul 2017 12:31 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
पात्रों को राशन योजना में शामिल करने पर आंगनबाड़ी से स्पष्टीकरण मांगा
धामपुर (बिजनौर)। पूर्ति विभाग ने खाद्य सुरक्षा योजना में अपात्रों को शामिल करने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से स्पष्टीकरण मांगा है। विभागीय जांच के बाद राशन कार्डों में चल रही गड़बड़ी एक बार फिर उजागर हो गई है। जांच में सामने आ रहा है कि अधिकांश आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपने चहेतों को सत्यापन के दौरान खाद्य सुरक्षा योजना के लिए हकदार बताया है।
विज्ञापन

पूर्ति विभाग के बार बार सत्यापन के बाद भी खाद्य सुरक्षा योजना में गरीबों के हक पर डाका बंद नहीं हो रहा है। पूर्ति विभाग ने गरीब को योजना लाभ पहुंचाने के लिए डीलरों से लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशाओं से भी योजना में शामिल अपात्रों का सत्यापन कराया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने भी योजना को पलीता लगाने में कोई कोरकसर नहीं छोड़ी। पूर्ति विभाग की जांच में धामपुर के वार्ड नंबर 10 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने विदुशी गुप्ता पत्नी नितिन गुप्ता व सुनीता गुप्ता पत्नी मूलचंद गुप्ता को पात्रों की श्रेणी में सम्मलित कर दिया, जबकि जांच में पता लगा कि दोनों ही परिवारों के पक्के मकान में रहते हैं। दोनों परिवारों का दो मंजिला मकान है। पूर्ति विभाग ने आंगनबाड़ी पर मुख्यमंत्री के आदेशों का उल्लंघन करने का हवाला देते हुए आंगनबाड़ी योगेश्वरी से स्पष्टीकरण मांगा है। दो दिन में स्पष्टीकरण न देने पर आंगनबाड़ी को कार्रवाई की हिदायत दी गई है। उधर, पूर्ति निरीक्षक महेश गौतम का कहना है कि जांच में अपात्र मिलने पर सत्यापन करने वाली टीम के कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed