{"_id":"596d06cf4f1c1b1e518b47aa","slug":"31500317391-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएसओ की कार्रवाई के खिलाफ डीएम से मिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएसओ की कार्रवाई के खिलाफ डीएम से मिलें
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम से भिड़े भाजपाई, पूर्ति विभाग की कार्रवाई के खिलाफ नोकझोंक
बिजनौर।
गांव खंडसाल में पूर्ति विभाग की छापामार कार्रवाई के मामले में भाजपा नेता व भारतीय किसान संघ पदाधिकारी सोमवार को डीएम जगतराज से मिले। नेताओं ने पूर्ति विभाग की कार्रवाई को गलत बताया। इसे लेकर डीएम और भाजपा नेताओं नोकझोंक भी हुई। भाजपा नेताओं ने निष्पक्ष जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने पर मामला मुख्यमंत्री के सामने उठाने की बात कही है।
चार दिन पूर्व नहटौर-नूरपुर मार्ग पर गांव खंडसाल में टैंकरों से तेल चोरी की सूचना पर डीएसओ मनीष कुमार सिंह ने राजस्व विभाग की टीम और पुलिस को लेकर छापा मारा था। भाजपा जिला प्रभारी सत्यपाल सिंह पाल, जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, मुकेंद्र त्यागी, ब्लॉक प्रमुख मृणाल पांडेय ने डीएम को बताया कि टीम के आने से पूर्व ही माफिया को इसकी भनक लग गई और उसके लोग फरार हो गए। ग्रामीणों ने माफिया के गोदामों की जानकारी देते हुए कार्रवाई को कहा तो टीम ने दो स्थानों पर तीन दुकानों व जंगल में डीजल-पेट्रोल से भरे व खाली ड्रम पकड़े गए थे। पूर्ति निरीक्षक विनित कुमार ने खंडसाल के सतीश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। टीम ने आठ ड्रम डीजल व 36 खाली ड्रम दिखाए थे।
भाजपा नेताओं ने डीएम से कहा कि छापेमारी के दौरान पेट्रोल से भरे ड्रम भी बरामद हो गए थे, लेकिन विभाग ने इनका जिक्र नहीं किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि टीम ने बिना जांच के लिए निर्दोष सतीश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आदेश कुमार, रमेश राठी, भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, मदनपाल सिंह, पुष्पेंद्र, नरेशपाल आदि ने मामले की निष्पक्ष जांच करने व माफिया और डीएसओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
इस संबंध में पूछने पर डीएसओ मनीष कुमार सिंह का कहना है कि माल सतीश कुमार के यहां से मिला है। कई फोन करने के बाद भी सतीश कुमार मौके पर नहीं आए और बरामद माल के बारे में स्पष्टीकरण नहीं दिया। कानूनी रूप से कार्रवाई की गई है। छापेेमारी के दौरान राजस्व विभाग के कर्मचारी, पुलिस व गांव वाले भी मौजूद थे।