फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कांवड़ यात्रा: मिश्रित आबादी के 31 गांवों पर रखनी होगी कड़ी नजर

कांवड़ यात्रा: मिश्रित आबादी के 31 गांवों पर रखनी होगी कड़ी नजर

Thu, 06 Jul 2017 01:59 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा: मिश्रित आबादी के 31 गांवों पर रखनी होगी कड़ी नजर
कांवड़ लेकर आने वाले शिवभक्त मिश्रित आबादी के गांव और मोहल्लों से होकर गुजरते हैं
विज्ञापन

देर, सवेर गुजरने वाले शिवभक्तों की सुरक्षा को पुलिस को देना होगा अतिरिक्त ध्यान
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
नेशनल हाईवे पर शुक्रवार से कांवड़ियों की चहल-पहल देखी जाएगी। क्षेत्र के शिवभक्त कांवड़ लाने के लिए उत्साहित हैं। कल से हाईवे पर बम-बम भोले का उद्घोष गूंजने लगेगा। शुक्रवार से नेशनल हाईवे पर कांवडियों की सुरक्षा को कड़ा पहरा बैठा दिया जाएगा। शिवभक्तों के मार्ग में 31 गांव और मोहल्ले मिश्रित आबादी के पड़ते हैं। जिनसे होकर शिवभक्तों को गुजरना पड़ता है। देर सवेेर गुजरने वाले शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस को अतिरिक्त ध्यान देना होगा। कांवडियों की चहल-पहल बढ़ते ही नेशनल हाईवे पर वाहनों को बदले रास्तों से गुजरना पड़ेगा। इसको लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है।
सात जुलाई से कांवड़ यात्रा प्रारंभ हो रही है। दस जुलाई को सावन का पहला सोमवार है। शुक्रवार से राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांवड़ियों का आगमन शुरू हो जाएगा। अमरोहा, बरेली, चंदौसी, मुरादाबाद, हापुड़, रामपुर आदि क्षेत्र के कांवड़िये ब्रजघाट से कांवड़ में गंगा जल लेने पहुंचेंगे। डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए मंजिल की ओर रवाना होंगे। बम-बम भोले के उद्घोष से हाईवे का वातावरण भक्तिमय हो उठेगा। हाईवे भगवा रंग में रंगा नजर आएगा। रविवार से हाईवे पर कांविड़यों की चहल-पहल बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

उधर, प्रशासन कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर सख्त हो गया है। सभी तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए कड़े निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर तीसरी आंख से सुरक्षा की निगरानी की जाएगी। पुलिस का कहना है कि हाईवे पर कांवड़ियों की भीड़ होने पर ही वाहनों का रास्ता बदल दिया जाएगा। इसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


41 स्थानों पर होगा भंडारों का आयोजन
अमराहा। सावन कांवड़ यात्रा के चलते जिले में 41 स्थानों पर कांवड़ शिविर व भंडारों का आयोजन किया जाएगा। बगैर प्रशासन की अनुमति के कांवड़ शिविर नहीं लगा सकेंगे। कांवड़ शिविर में बनने वाले भोजन पर एफडीए द्वारा कड़ी नजर रखी जाएगी। इस संबंध में प्रशासन द्वारा एफडीए अफसरों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कांवड़ शिविर के आस पास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed