{"_id":"594c14234f1c1b530a8b47bd","slug":"31498158115-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर में फैले करंट से क्लीनर गंभीर रूप से झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर में फैले करंट से क्लीनर गंभीर रूप से झुलसा
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डंपर में करंट आने से क्लीनर झुलसा
शेरकोट (बिजनौर)। हाईवे 74 के निकट रेत से भरे डंपर को खाली करते वक्त पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टच होने से डंपर में करंट फैल गया। करंट लगने से क्लीनर गंभीर रूप से झुलस गया।
नगर के दिलशाद ने बताया कि उसकी हाईवे 74 सेटरिंग की दुकान है। उसने डंपर से रेत मंगाया था। बृहस्पतिवार करीब 7 बजे चुंगी नंबर 5 के निकट उनकी दुकान पर रेत से भरा डंपर खाली हो रहा था तो अचानक दुकान के करीब जा रही 11 हजार की बिजली लाइन के डंपर से टच हो जाने से गाड़ी में करंट फैल गया। जिससे रेहड़ निवासी क्लीनर साजिद अहमद गंभीर रूप से झुलस गया। लोगों ने उसे नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे जसपुर रेफर कर दिया गया।