{"_id":"64fe02735863b6e035bb090c624b142c","slug":"31-employees-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 कर्मचारी सस्पेंड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 कर्मचारी सस्पेंड
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 16 Oct 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। पंचायत चुनाव में ड्यूटी से गैरहाजिर रहना 31 कर्मियों को भारी पड़ गया। डीएम ने इन्हें निलंबित कर दिया है। इनमें 10 शिक्षक भी शामिल हैं। वन विभाग के एक दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उसके घर दबिश भी दी। प्रशासन की इस कार्रवाई से ड्यूटी से नदारद कर्मियों में खलबली मची है।
डीएम विनोद पंवार ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत मेें कई कर्मचारी चुनाव ड्यूटी से गैर हाजिर रहे थे। इनके खिलाफ संबंधित थानों में रिपोर्ट भी दर्ज कराई जा चुकी है।
इनमें जिला पंचायत राज विभाग के 18, शिक्षा विभाग के दस अध्यापकों और तीन अनुदेशकों को सस्पेंड कर दिया गया है। इनके वेतन पर भी तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
गैर हाजिर डिग्री और इंटर कॉलेजों के 22 शिक्षकोें को निलंबित करने के लिए उनके प्रबंध तंत्र को निर्देशित किया गया है। डीएम ने बताया कि वन विभाग के दारोगा प्रदीप कुमार त्यागी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापा भी मारा था, लेकिन वह नहीं मिला।
उसकी तलाश की जा रही है। चुनाव से पहले जिन कर्मचारियों के ट्रांसफर हो गए थे, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी।
18 कर्मचारियों पर रिपोर्ट दर्ज
बिजनौर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में चुनाव ड्यूटी से गैर हाजिर रहने वाले जिला पंचायत राज विभाग के 18 कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
डीपीआरओ मनीष कुमार ने बताया कि अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रमेश चंद्र के निर्देश पर पंचायत राज विभाग के कनिष्ठ लिपिक रामनाथ सिंह, सफाई कर्मचारी खूबचंद, करन सिंह, अरविंद कुमार, अशोक कुमार, चेतराम, वीरेंद्र, मदन सिंह, विपिन सैनी, सचिन कुमार, महेंद्रपाल के खिलाफ थाना किरतपुर और नजीबाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।
इन कर्मचारियों की ड्यूटी दूसरे चरण में नजीबाबाद और किरतपुर ब्लॉक में मतदान अधिकारी प्रथम एवं तृतीय के रूप में लगी थी। कई कर्मचारी रिजर्व ड्यूटी के हैं। शेष कर्मचारियों के खिलाफ थाना कोतवाली देहात में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है।