{"_id":"62b4b14027a2751ba86d13f2","slug":"283-solar-pumps-to-be-installed-on-60-percent-grant-bijnor-news-mrt594135856","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 प्रतिशत अनुदान पर जिले में लगाए जाएंगे 283 सोलर पम्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 प्रतिशत अनुदान पर जिले में लगाए जाएंगे 283 सोलर पम्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
60 प्रतिशत अनुदान पर लगाए जाएंगे 283 सोलर पंप
बिजनौर। इस बार जिले में 283 सोलर पंप लगाए जाएंगे। जिसके लिए किसानों को कृषि विभाग की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा।
उप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान योजना (पीएम-कुसुम) के तहत वर्ष 2022-23 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसमें दो हॉर्सपावर के 120, तीन एचपी के 120, पांच एचपी के 35, साढ़े सात एचपी के छह एवं 10 एचपी के दो सोलर पंप वितरित किए जाने हैं। जिले को कुल 283 सोलर पंप वितरण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। सोलर पंप की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के सिद्धांत पर की जाएगी। सभी प्रकार के सोलर पंप पर 60 प्रतिशत अनुदान तथा 40 प्रतिशत कृषक अंश निर्धारित है। सोलर पंप लेने वाले कृषक को कृषक अंश की धनराशि टोकन मिलने के बाद सात दिन के अंदर इंडियन बैंक की किसी भी शाखा में निर्धारित बैंक खाता संख्या में जमा करनी होगी।