{"_id":"60885d678ebc3e8d2d43a86c","slug":"2751-investigations-153-found-infections-bijnor-news-mrt536264368","type":"story","status":"publish","title_hn":"2751 की जांच, 153 मिले संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2751 की जांच, 153 मिले संक्रमण
विज्ञापन
2751 की जांच, 153 मिले संक्रमण
बिजनौर। जिले में मंगलवार को प्राप्त हुई कुल 2751 जांच रिपोर्ट में से 153 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। जबकि सोमवार को 457 कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर तीन हजार को भी पार कर गई है।
मंगलवार को कुल 2751 जांच रिपोर्ट आई। इनमें से 153 पॉजिटिव और 2598 जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। इस आंकड़े के साथ ही जिले में अब तक संक्रमित हुए मरीजों का आंकड़ा 8770 पर पहुंच गया है। ठीक होने की स्थिति पर नजर डालें तो 5692 मरीज अब तक कोरोना को मात दे चुके हैं, जबकि 72 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार अब तक जिले से कुल चार लाख 44 हजार 927 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनमें से कुल चार लाख 40 हजार 642 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। ऐसे में सभी को सावधान रहने की जरूरत है। बिना वजह के घर से बाहर न निकलें और स्वयं तथा अपने परिजनों को कोरोना संक्रमण के प्रकोप से बचाएं। ऐसा खुद भी करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
पुलकित हॉस्पिटल बना एल-2 विंग, 15 मरीज भर्ती
बिजनौर। जिला प्रशासन की ओर से कोविड एल-2 विंग के लिए आरक्षित किए गए पुलकित मेमोरियल हॉस्पिटल में अब कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती कर उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। इससे पूर्व जनपद में जिला महिला अस्पताल के पुराने भवन में पिछले साल से ही एल-2 विंग संचालित किया जा रहा है। हॉस्पिटल के संचालक डॉ. हरीश मित्तल के अनुसार वर्तमान में उनके यहां पर एल-2 विंग शुरू कर दिया गया है। यह अस्पताल 100 बेड का है और वेंटिलेटर की भी सुविधा है। अभी उनके यहां पर 15 मरीज भर्ती हैं। फिलहाल केवल पर्याप्त मात्रा में ही ऑक्सीजन उपलब्ध है। उन्होंने जिला प्रशासन से शीघ्र ही ऑक्सीजन की सप्लाई करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
285 लोगों का किया गया चालान
बिजनौर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बिना मास्क घूमने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जनपदीय पुलिस ने 285 लोगों के चालान करते हुए उनसे दो लाख 38 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।