फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   2615 bigha land worth Rs 75 crore freed

Bijnor News: 75 करोड़ रुपये कीमत की 2615 बीघा जमीन मुक्त कराई

Fri, 14 Jun 2024 03:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 14 Jun 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
2615 bigha land worth Rs 75 crore freed
नगीना। तेलीपाड़ा फार्म की 2615 बीघा जमीन पर आखिरकार प्रशासन ने कब्जा ले लिया है। तहसील प्रशासन की टीम ने जमीन पर पहुंचकर बाकायदा बोर्ड भी लगा दिया। कब्जे में ली गई इस सरकारी जमीन की कीमत सर्किल रेट के अनुसार 75 करोड़ रुपये है। दरअसल फसली वर्ष 1359 में यह जमीन झाड़ी जंगल के नाम पर दर्ज थी, इसके बाद उक्त जमीन के राजस्व अभिलेखों में कूटरचित एंट्री करते हुए काश्तकारी के अधिकार दे दिए गए थे।
विज्ञापन


नगीना तहसील के 60 हजार बीघा जमीन घोटाले में बृहस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई की गई। एसडीएम के नेतृत्व में ग्राम तेलीपाड़ा के जंगल में पहुंच राजस्व टीम ने गाटा संख्या 18 और 22 की जमीन पर कब्जा लिया। साथ ही उक्त जमीन के झाड़ी जंगल में दर्ज कर लिए जाने संबंधी आदेश का बोर्ड भी लगा दिया। बता दें कि (न्यायिक) अदालत की अदालत ने 12 जून को ग्राम तेलीपाड़ा की 219.67 हेक्टेयर भूमि को मूल श्रेणी पांच जंगल झाड़ीदार में दर्ज करने का आदेश किया था। एसडीएम अवनीश त्यागी ने बताया कि हाईकोर्ट में किशन चंद बनाम उत्तर प्रदेश और अन्य के संबंध में 24 अगस्त 2021 के आदेश दिया था।
विज्ञापन

उक्त आदेश को को लेकर ही तत्कालीन डीएम ने एडीएम वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की गई थी। उन्होंने बताया कि उक्त कमेटी ने ग्राम तेलीपाड़ा की ऐसी भूमि जो 1359 फसली में ग्राम समाज संपत्ति थी लेकिन बाद में राजस्व अभिलेखों में कूट रचित एंट्री कर रसूखदारों के नाम दर्ज कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में जिला स्तरीय कमेटी ने अपनी जांच चकबंदी आयुक्त उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में गठित जांच कमेटी को भेजी गई थी। एसडीएम ने बताया कि प्रदेश स्तरीय जांच कमेटी के अनुमोदन बाद एसडीएम (न्यायिक) नगीना के न्यायालय में ग्राम तेलीपाड़ा के संबंध में दर्ज वाद उत्तर प्रदेश सरकार बनाम मामचंद आदि में पारित अंतरिम आदेश पर 12 जून 2024 द्वारा गाटा संख्या 18 व 22 की कुल रकबा 219.67 हेक्टेयर मूल श्रेणी पांच जंगलझाड़ीदार में दर्ज किया गया।
इसी क्रम में एसडीएम अवनीश त्यागी और सीओ राकेश वशिष्ठ की मौजूदगी में नगीना तहसील की राजस्व टीम ने ग्राम तेलीपाड़ा स्थित 219.67 हेक्टेयर यानि 2615.11 बीघा भूमि को अपनी सुपुर्दगी में लिया। उन्होंने बताया कि जो भूमि खाली कराई गई है उसकी कीमत सर्किल रेट के अनुसार 74 करोड़ 68 लाख 78 हजार रुपये करीब है।


फार्म के गेट पर प्रशासन ने लगवा दिया ताला
एसडीएम अवनीश त्यागी ने बताया कि ग्राम तेलीपाड़ा में सरकारी भूमि को अपने कब्जे में लेकर प्रशासन का बोर्ड लगा दिया गया है। उन्होंने बताया कि वहां लगे गेट पर प्रशासन ने अपना ताला लगा दिया है। टीम में थाना अध्यक्ष नगीना देहात, तहसीलदार संतोष यादव, नायब तहसीलदार राजकुमार, क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक कमल शर्मा , नीरज कुमार, नरेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।



नोएडा के बिल्डरो और बड़े ट्रस्ट के नाम थी जमीन
बृहस्पतिवार को जिस पर जमीन पर प्रशासन ने कब्जा लिया है, उक्त जमीन का अधिकांश हिस्सा नोएडा की बिल्डर फर्म और एक बड़े ट्रस्ट के नाम पर चला आ रहा था। खतौनी में उनके नाम दर्ज हैं। हालांकि अब नया आदेश खतौनी पर दर्ज कर दिया गया है। बता दें कि तेलीपाड़ा गांव का रकबा करीब पांच हजार बीघा है, जिसमें 2600 बीघा पर कब्जा ले लिया गया है। उधर करीब एक हजार बीघा जमीन पर अब आबादी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed