{"_id":"5ec6c33a8ebc3e9046022863","slug":"26-people-instructed-to-stay-home-quarantine-bijnor-news-mrt482803920","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 लोगों को होम क्वारंटीन रहने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 लोगों को होम क्वारंटीन रहने के निर्देश
विज्ञापन

हल्दौर/अफजलगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर मदनपाल ने बाहरी क्षेत्रों से अपने घर पहुंचे कुल 26 लोगों के सैंपल लेकर उन्हें होम क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए हैं। बाहरी क्षेत्र से अनेक श्रमिक अपने घरों को लौट रहे हैं। इन श्रमिकों के घरों से बाहर निकलने और बेखौफ घूमने से लोग कोरोना वायरस के फैलने को लेकर आशंकित हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर बृहस्पतिवार की सुबह सीएचसी प्रभारी डॉक्टर मदनपाल सिंह टीम के साथ प्रवासी श्रमिकों के घर पहुंचे। उनके स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी ली। केंद्र प्रभारी ने बताया कि गांव अम्हेड़ा, पावटी में दस-दस और गांव गंगोड़ा जट में चार, नगर में दो बाहरी लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर कोरोना वायरस के संबंध में सैंपल लिए। वहीं, अफजलगढ़ के क्षेत्र के गांव हसनपुर में मिले कोरोना पॉजिटिव युवक के क्वारंटीन परिजनों सहित अन्य प्रवासी मजदूरों का सैंपल जांच के लिए नोएडा भेजे हैं। नोडल प्रभारी चिकित्सक रजनीश कुमार ने बताया कि तीन दिन पूर्व दोस्तों के साथ लौटे सोनपुर निवासी कोरोना संक्रमित युवक के सीएचसी पर क्वारंटीन परिवार के 19 सदस्यों, 21 अन्य लौटे प्रवासी मजदूरों सहित 40 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।
इसके अलावा मंडावर में बृहस्पतिवार को बाहर से आए नौ लोगों को चंदक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी एवं मंडावर थाना प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही ने मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र स्वाहेड़ी पर क्वारंटीन कराया। इनमें से चार मंडावर के और तीन गांव शहबाजपुर तथा दो बिचपड़ी गांव के हैं। ये सभी मुंबई और गुजरात के सूरत शहर से आए थे।
बार्डर पर की जा रही वाहनों की सघन चेकिंग
रेहड़। थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया कि भूतपुरी जसपुर मार्ग पर स्थित यूपी उत्तराखंड के अल्हैपुर बॉर्डर पर पुलिस सख्ती से जांच कर रही है। आने जाने वाले वाहनों के अनुमति प्रपत्रों की सघन जांच के बाद ही वाहनों को बार्डर क्रॉस कराया जा रहा है। मेडिकल टीम द्वारा आने जाने वालों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया की उत्तराखंड के दोनों सीमावर्ती अल्हैपुर व रायपुरी बार्डर पर कड़ी जांच के बाद ही वाहनों को निकाला जा रहा है। अल्हैपुर बार्डर पर एसआई राजेंद्र राणा, आरक्षी जावेद अहमद, राकेश यादव, स्वास्थ्यकर्मी हेमंत कुमार, पीयूष कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
पांच दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
नगीना। नगीना में बाजार खोलने के लिए जिलाधिकारी द्वारा जारी की गई गाइड लाइन का बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन खूब उल्लंघन हुआ। दुकानदारों ने सुबह नौ बजे की बजाए छह बजे ही अपनी दुकानें खोल दी। बुधवार को भी काफी दुकानदारों ने रात नौ बजे तक अभी दुकान खोल कर रखीं। बृहस्पतिवार कि सुबह निर्धारित समय से पूर्व दुकान खोलने पर तहसीलदार हामिद हुसैन ने कई दुकानदारों को जमकर फटकार लगाई और दुकानें बंद कर्राइं। पुलिस ने समय से पूर्व दुकान खोलने पर कई दुकानदारों को हिरासत में लेकर चेतावनी देकर छोड़ दिया। पांच दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।