{"_id":"6287d5c319522d14e5636f8c","slug":"25-sued-for-obstructing-government-work-bijnor-news-mrt589447637","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कार्य में बाधा डालने में 25 पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कार्य में बाधा डालने में 25 पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी कार्य में बाधा डालने में 25 पर मुकदमा
चांदपुर (बिजनौर)। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने व प्रभारी निरीक्षक के साथ अभद्रता करने ने मामले में ब्लॉक प्रमुख के पुत्र कपिल चौधरी सहित 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हेड मोहर्रिर पुष्पेंद्र कुमार बादल ने प्रभारी निरीक्षक से अभद्रता करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में ब्लॉक प्रमुख के पुत्र कपिल चौधरी सहित 20-25 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 14 मई को वह ड्यूटी पर थे। शाम के समय कपिल चौधरी अपने करीब 20-25 समर्थकों के साथ थाना परिसर में आए। करीब 10-15 लोगों के साथ कपिल थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे के कार्यालय में प्रवेश कर उनसे अभद्रता करने लगे। उन्होंने धमकी दी कि अगर तुम्हें इस थाने में रहना है तो मुझे व मेरे समर्थकों को किसी भी मामले में गिरफ्तार नहीं करोगे। प्रभारी निरीक्षक के समझाने पर भी कपिल व उनके समर्थक नहीं माने बल्कि उत्तेजित होकर अभद्रता करने लगे। शोर शराबा सुनकर अन्य पुलिस कर्मी भी आ गए। पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख पुत्र कपिल चौधरी को नामजद करते हुए 20-25 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।