फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   25 sued for creating ruckus in XEN office

एक्सईएन दफ्तर में हंगामा करने पर 25 पर मुकदमा

Thu, 16 Jun 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
25 sued for creating ruckus in XEN office
एक्सईएन दफ्तर में हंगामा करने पर 25 पर मुकदमा
विज्ञापन

नगीना। बिजली संकट को लेकर अधिशासी अभियंता के दफ्तर में हंगामा करना ग्रामीणों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने अधिशासी अभियंता की तहरीर पर छह ग्रामीणों को नामजद करते हुए 20/25 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद निगम के कर्मचारियों का बिजली दफ्तर पर चल रहा धरना समाप्त हो गया।

विद्युत वितरण खंड नगीना के अधिशासी अभियंता अमरीश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि मंगलवार सुबह वह कुछ विद्युत कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ कार्यालय में बैठकर विभागीय कार्य निपटा रहे थे। उसी समय ईश्वर दयाल, शिव ओम, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, विपिन कुमार, नवीन कुमार के साथ ग्राम बसेड़ा खेमचंद, बसेड़ा नारायण, बसेड़ा कुंवर के 25/30 व्यक्ति मेरे कक्ष में तेज आवाज में शोर मचाते हुए घुस आए और बाकी लगभग सौ-सवा सौ व्यक्ति कक्ष के बाहर शोर मचा रहे थे। कक्ष में घुसे लोगों ने आते ही गाली गलौज व दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया तथा अपमानित करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। उनसे वार्ता करनी चाही तो उन्होंने मेज पर रखी डाक उठाकर फेंक दीं। कंप्यूटर सेट जमीन पर गिरा दिए तथा कुर्सियां तोड़ दीं। स्टाफ ने बोलना चाहा तो उन्हें भी धमकाने लगे और मारपीट पर उतारू हो गए। कार्यालय में भय व अराजकता का वातावरण पैदा हो गया। जिससे कई उपभोक्ता जो अपनी समस्या व बिल संशोधन कराने आए थे वह भी भयभीत हो कर चले गए। कहां गया कि ग्रामीण विभागीय कार्य में बाधा डालकर उत्पात मचाते रहे। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना देने पर पुलिस बल के कार्यालय में पहुंचने पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed