{"_id":"61b8e0a4f6c1ba43c66f9a28","slug":"25-buses-of-corporation-went-to-lucknow-passengers-upset-bijnor-news-mrt569071271","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ सम्मेलन में गई निगम की 25 बसें, रोडवेज पर लगी यात्रियों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ सम्मेलन में गई निगम की 25 बसें, रोडवेज पर लगी यात्रियों की भीड़
विज्ञापन
लखनऊ गई निगम की 25 बसें, यात्री परेशान
बिजनौर। लखनऊ सम्मेलन में रोडवेज बिजनौर डिपो की 25 बसें गई हैं। जिसकी वजह से रोडवेज पर यात्रियों की भारी भीड़ है। बसों की कमी से निपटने के लिए विभाग द्वारा पूरी तैयारी की गई है, लेकिन रोडवेज से यात्रियों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है।
बिजनौर डिपो से मंगलवार सुबह निगम की 25 बसें लखनऊ सम्मेलन में गई है, जिसके चलते रोडवेज पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। यात्रियों को घंटों बस का इंतजार करना पड़ रहा है। रोडवेज पर कुछ यात्री बैठकर तो कुछ खड़े होकर बस की राह देख रहे हैं। एआरएम ललित त्रिवेदी ने बताया कि प्रशासन की मांग पर सुबह बसें लखनऊ गई हैं। बृहस्पतिवार सुबह तक ही बसें वापस बिजनौर आएंगी। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए सभी अनुबंधित बसों के किलोमीटर बढ़ा दिए गए हैं। मगर फिर भी इसका कोई खासा असर देखने को नहीं मिल रहा है। बस आते ही यात्री ऐसे भागने लगते है, जैसे मानों दूसरी बस नहीं आएगी। बसों की कमी रोडवेज पर साफ दिखाई दे रही है। सभी रूटों का यही हाल है। डिपो से 29 अनुबंधित बसों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अनुबंधित बसों के किलोमीटर बढ़ा दिए गए हैं। बिजनौर डिपो से जाने वाले यात्रियों को 16 दिसंबर यानी बृहस्पतिवार तक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। लखनऊ से बृहस्पतिवार की सुबह ही बसें वापस आएंगी। इसके बाद बसों का संचालन किया जाएगा।