फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   241 teams engaged in sugarcane betting demonstration in the village

गांव में गन्ना सट्टा प्रदर्शन में लगाईं 241 टीम

Fri, 06 Aug 2021 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
241 teams engaged in sugarcane betting demonstration in the village
गांव में गन्ना सट्टा प्रदर्शन में लगाईं 241 टीम
विज्ञापन

बिजनौर। किसानों को गन्ना सट्टा देखने के लिए गांवों में सट्टा प्रदर्शन शुरू करा दिया गया है। 31 अगस्त तक सट्टा प्रदर्शन करा दिया जाएगा। किसानों को सट्टे में कोई बदलाव कराना है तो वह गांव में ही करा सकता है। बाद में किसानों को सट्टे में संशोधन कराने में परेशानी उठानी पड़ सकती है।
जिले में गन्ने का रकबा लगातार बढ़ रहा है। गन्ना किसान भी लगातार बढ़ रहे हैं। जिले में नौ चीनी मिलों को तीन लाख 58 हजार से अधिक किसान गन्ने की आपूर्ति कर रहे हैं। किसानों के गन्ना सट्टे में पौधे व पैड़ी का रकबा, मोबाइल नंबर, जमीन का रकबा आदि अंकित होता है। किसानों के सट्टे में कई बार कुछ खामियां रह जाती हैं। इसे खत्म करने के लिए गांवों में ही सट्टा प्रदर्शन के लिए 241 टीम लगाई गई हैं। टीम गांव गांव जाकर किसानों को सट्टा प्रदर्शन कर रही हैं। जहां टीम सट्टा प्रदर्शन करने जाती है उससे पहले वहां के किसानों को सूचित कर दिया जाता है।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार किसान गांवों में ही सट्टों में संशोधन करा लें। जो भी कमी हो उसे मौके पर ही खत्म कर दिया जाएगा। बाद में किसानों को बहुत परेशानी उठानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed