{"_id":"60296b4f8ebc3ee941516c7c","slug":"24-patients-higher-center-referred-from-the-fair-bijnor-news-mrt525385759","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले से 24 मरीज हायर सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले से 24 मरीज हायर सेंटर रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेले से 24 मरीज हायर सेंटर रेफर
बिजनौर। जिले में संचालित प्राथमिक और उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। जिले भर में कुल 62 स्थानों पर लगे स्वास्थ्य मेलों में 95 चिकित्सकों और 563 पैरामेडिकल स्टाफ ने 5196 मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श दिया गया और औषधियां वितरित की गईं। 24 मरीजों को उच्च स्तरीय जांच और उपचार की आवश्यकता को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया।
शासन के निर्देश पर हर रविवार को जिले में संचालित प्राथमिक और उप प्राथमिक 62 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाता है। इन स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेलों में लगभग 95 चिकित्सकों और करीब 563 पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई थी। मेलों में आए विभिन्न बीमारियों से पीड़ित करीब 5196 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें दवा दी गई। इनमें 1802 पुरुष, 2520 महिलाएं और 874 बच्चे शामिल रहे। इनमें से 24 मरीजों को उच्च स्तरीय जांच और उपचार की आवश्यकता होने पर हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लगभग 336 गोल्डन कार्ड बनाये गए। कोविड हेल्प डेस्क पर करीब 1575 मरीज पहुंचे। इनमें से 697 लोगों के रेपिड एंटीजन किट से कोरोना टेस्ट किए गए। इस दौरान लगभग 336 लाभार्थियों के प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड बनाए गए।