{"_id":"609197eb8ebc3ec36b7a88dd","slug":"221-more-corona-infected-in-bijnor-district-bijnor-news-mrt537085035","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 221 और मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 221 और मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर जिले में 221 और मिले कोरोना संक्रमित
बिजनौर। जनपद में मंगलवार को 2702 मरीजों की जांच रिपोर्ट आई, जिनमें 221 मरीजों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। अभी तक 29 अप्रैल को रिकॉर्ड अधिकतम 674 कोरोना के मामले मिले थे। अभी 1756 जांच रिपोर्ट लंबित हैं।
मंगलवार को जनपद में कुल 2702 जांच रिपोर्ट आई, जिनमें से 221 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि 2481 जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। जिले में अब तक संक्रमित हुए मरीजों का आंकड़ा 10 हजार 846 पर पहुंच गया है। ठीक होने वाले लोगों की स्थिति पर नजर डालें तो 8359 मरीज अब तक कोरोना से जंग जीत चुके हैं, जबकि 76 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। नए मरीजों में 138 की पुष्टि आरटीपीसीआर जांच में और शेष का रैपिड एंटीजन किट में पता चला है। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार अब तक जिले से कुल चार लाख 63 हजार 432 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अब तक कुल 8359 लोगों ने कोरोना को मात दी है, जबकि 78 ने दम तोड़ा है। अभी 1756 जांच रिपोर्ट लंबित हैं। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन केस की संख्या 2409 पर पहुंच गई है।
289 लोगों से वसूला दो लाख जुर्माना
बिजनौर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के निर्देश पर बिना मास्क घूमने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में मंगलवार को पुलिस ने बिना मास्क लगाए घूम रहे 289 लोगों का चालान किए। इन पर कार्रवाई करते हुए उनसे दो लाख 14 हजार रुपये का जुुर्माना वसूला गया है।