फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

Tue, 02 Apr 2019 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
‘हमें अपने मत का इस्तेमाल अवश्य करना चाहिए’
विज्ञापन

किरतपुर। किरतपुर के हिंदू इंटर कॉलेज में अभियान के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक आरके सिंह वे जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव ने किया। वक्ताओं ने मतदाताओं से अपील की है कि वह अपना काम बाद में करें पहले मतदान के लिए मतदान स्थल पर अवश्य जाएं।

सोमवार को स्थानीय हिंदू इंटर कॉलेज में शासन के आदेशानुसार आयोजित स्वीप कार्यक्रम में मतदाताओं को जागरूक किया गया। उन्हें वोट की महत्व बताई। वक्ताओं ने कहा कि पांच वर्ष में एक समय ऐसा आता है जब हम अपने मत का प्रयोग करके देश का भविष्य बनाते हैं। हमें अपने मत का इस्तेमाल अवश्य करना चाहिए। कार्यक्रम में जीजीआईसी किरतपुर, सरस्वती शिशु मंदिर, एलडीआर, ग्रीन फील्ड, जीजीआईसी पाडला, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा एवं छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। उपस्थित जनों को शपथग्रहण करवाई गई। हिंदू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रेम राज के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली मुख्य रूप से बाजार एवं चौराहे से होती हुई कॉलेज में जाकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में सीडीपीओ अनीता, जीजीआईसी की प्रधानाचार्या आयशा सुल्ताना, कविता शर्मा, ब्रजवीर मास्टर तलमीज अंसारी, सुधांशु, प्रेम राज चंद्रवीर सिंह नरेंद्र कुमार, वर्षा अग्रवाल गुरविंदर कौर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed