फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ‘मतदान स्वयं करें और पांच वोटरों को करें प्रेरित’

‘मतदान स्वयं करें और पांच वोटरों को करें प्रेरित’

Tue, 02 Apr 2019 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
‘मतदान स्वयं करें और पांच वोटरों को करें प्रेरित’
‘मतदान स्वयं करें और पांच वोटरों को करें प्रेरित’
विज्ञापन

मतदाता जागरुकता संगोष्ठी आयोजित
फोटो - 01एनजेडबी04ए, 04बी
नजीबाबाद/किरतपुर। हिंदू इंटर कॉलेज किरतपुर और एनआईआईटी नजीबाबाद में मतदान जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई। विद्यार्थियों से स्वयं मतदान करने और कम से कम पांच मतदाताओं को मत डालने के लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया गया।
हिंदू इंटर कॉलेज किरतपुर में डीआईओएस राजेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव, एबीएसए शिवकुमार के निर्देशन में जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई। स्वीप कोआर्डिनेटर डा.निशांत यादव की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता डॉ.राखी अग्रवाल ने विद्यार्थियों से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए स्वयं मतदान करने और कम से कम पांच मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने की सलाह दी।
विज्ञापन

डा.वर्षा अग्रवाल और डा.अतीक दानिश के संचालन में आयोजित संगोष्ठी में मतदान जागरूकता चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। संगोष्ठी में विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य प्रेमराज, शाकिर हुसैन, मंजू गुप्ता, आयशा सहित स्वीप टीम के जावेद विनीता, बबीता, कविता, राजकुमार, केके मौलिक, जालिम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनआईआईटी में मतदाता जागरूकता एवं नैतिक मतदान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। वाद-विवाद, पोस्टर्स और स्टीकर्स प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने मतदान जागरूकता की अभिव्यक्तियां पेश कीं। एमडी अवनीश अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित मतदान जागरूकता संगोष्ठी में नेहुल अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल, डा.भूपेंद्र सिंह, आरएम माहेश्वरी, नवनीत राजपूत, डॉ.रामकिशोर सहित संस्थान के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने लोकतंत्र के महापर्व पर शत प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed