{"_id":"5c815decbdec2214787e25ac","slug":"21551982060-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला खनिज फाउंडेशन न्यास से होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला खनिज फाउंडेशन न्यास से होंगे विकास कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला खनिज फाउंडेशन न्यास से होंगे विकास कार्य
बिजनौर। डीएम सुजीत कुमार की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की बैठक हुई। ईंट भट्टों से रॉयल्टी की दस प्रतिशत राशि बैंक खाते में जमा कराने को कहा गया। इस राशि से विकास कार्य कराने के प्रस्ताव पास किए गए।
खनन अधिकारी रंजना सिंह ने बताया कि बैंक खाते में पांच मार्च 2019 तक लगभग 58 लाख रुपये जमा हुए हैं। इनका प्रयोग खनन परिवहन से प्रभावित उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्र में लगभग साठ प्रतिशत निधि पेयजल आपूर्ति, पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण के उपाय, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, वयोवृद्ध एवं नि:शक्त लोगों के कल्याण, कौशल विकास, स्वच्छता व अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्र में 40 प्रतिशत तक निधि भौतिक अवसंरचना, सिंचाई, ऊर्जा एवं जल विभाजक विकास आदि में किया जाएगा। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने 11 परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास संचालन हेतु लैपटॉप प्रोजेक्टर व स्क्रीन, स्टेडियम खनन क्षेत्र विदुर कुटी व कलेक्ट्रेट में दो-दो व तहसील बिजनौर में एक सोलर हाईमास्ट, नवोदय विद्यालय में सात सोलर लाइट तथा कस्तूरबा गांधी विद्यालय में पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए पांच सोलर आरओ लगवाने, महिलाओं के कल्याण हेतु 41 इनसीनिरेटर मशीन लगवाने, खारी क्षेत्र में शौचालय की व्यवस्था कराए जाने सहित सात प्रस्ताव रखे गए। बैठक में छह प्रस्ताव पारित किए गए। डीएम ने उक्त कार्य खनिज फाउंडेशन न्यास से कराने हेतु खनन अधिकारी को निर्देशित किया। डीएम ने कहा कि जिले में कार्यरत अधिकारी अपने मुख्यालय पर ही निवास करेंगे। कोई भी बिना सूचना के जिला मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। इस दौरान सीडीओ प्रवीण मिश्र, सीएमओ शरद त्यागी, परियोजना निदेशक विजय प्रकाश श्रीवास्तव, बीएसए महेशचंद्र आदि रहे।