फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   महात्मा गांधी को अपमानित करने वालों पर दर्ज हो मुकदमा: नसीब पठान

महात्मा गांधी को अपमानित करने वालों पर दर्ज हो मुकदमा: नसीब पठान

Tue, 05 Feb 2019 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
महात्मा गांधी को अपमानित करने वालों पर दर्ज हो  मुकदमा: नसीब पठान
‘गांधी जी पर टिप्पणी पर हो मुकदमा दर्ज’
विज्ञापन

बिजनौर। जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले पर तीन कृत्रिम गोलियां मारकर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने वाली हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडेय की कड़े शब्दों में निंदा की। इसे लेकर जिले के कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिला कांग्रेस कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष बाबू डूंगर सिंह ने कहा कि 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडेय ने महात्मा गांधी के पुतले को कृत्रिम गोलियां मारकर पुतले को पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। ऐसा कर उन्होंने राष्ट्रपिता का अपमान किया है। इसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। पूर्व एमएलसी नसीब पठान ने कहा कि महात्मा गांधी को अपमानित करने वालों देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की विचारधारा से प्रेरित होकर दुनिया ने महात्मा गांधी का लोहा माना है। लेकिन कुछ लोग उन्हें भारत में ही अपमानित करने से बाज नहीं आ रहे। इस अवसर पर हुमायूं बेग, विरेश राजपूत, शमीम अहमद, पूर्व विधायक सतीश कुमार गौतम, हरज्ञान, हुकम सिंह, चितवन शर्मा, गुलशन कुमार, तसलीम फैज, उमराव सिंह थौलिया, रामसिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed