फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   केंद्र की घोषणा से मंडल के किसानों को मिलेंगे हर साल 695 करोड़

केंद्र की घोषणा से मंडल के किसानों को मिलेंगे हर साल 695 करोड़

Sun, 03 Feb 2019 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
केंद्र की घोषणा से मंडल के किसानों को मिलेंगे हर साल 695 करोड़
जिले के तीन लाख किसानों को मिलेेंगे छह हजार
विज्ञापन

बिजनौर। केंद्र सरकार की छोटे किसानों को साल में छह हजार रुपये देने की घोषणा से मुरादाबाद मंडल के साढ़े 11 लाख से ज्यादा किसानों को फायदा मिलेगा। किसानों के खातें में 695 करोड़ से ज्यादा रकम आएगी। इस घोषणा से सबसे ज्यादा फायदा बिजनौर के लघु व सीमांत किसानों को मिलेगा। बिजनौर के किसानों को हर साल 187 करोड़ रुपये से ज्यादा मिलेंगे। घोषणा के अनुसार किसानों को पहली किस्त लोकसभा चुनाव से पहले ही मिल जाएगी।
उत्तर प्रदेश में खेती किसानों की आय का मुख्य स्रोत है। उद्योग न होने से जनता किसी न किसी तरह से खेती पर ही निर्भर है। साथ ही खेती की जोत छोटी होने से किसानों की आमदनी पर फर्क पड़ता है। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को प्रस्तुत किए बजट में छोटे किसानों को छह हजार रुपये वार्षिक देने की घोषणा की है। इस योजना का नाम किसान सम्मान योजना रखा गया है। लघु व सीमांत यानि 25 बीघा जमीन तक के मालिक किसान इस योजना का लाभ ले सकते हैं। केंद्र की इस घोषणा से मुरादाबाद मंडल के साढ़े लाख से ज्यादा किसानों को लाभ मिलेगा। सबसे अधिक लाभ भी बिजनौर के किसानों को मिलेगा। इस घोषणा में जिले के तीन लाख से ज्यादा किसान परिवार शामिल होंगे।
विज्ञापन

जिला लघु किसान सीमांत किसान पात्र किसान मिलने वाली रकम
बिजनौर 244219 69047 313266 187.96 करोड़
मुरादाबाद 197329 34794 132123 139.28 करोड़
रामपुर 144100 29963 174063 104.44 करोड़
अमरोहा 148013 36314 184327 110.60 करोड़
संभल 214421 40200 254621 152.78 करोड़
कुल 948082 210318 1158400 695.06 करोड़
नोट: किसानों के आंकड़े नेट से लिए गए हैं।
ये होते हैं लघु, सीमांत किसान
जिन किसानों पर साढ़े 12 बीघा यानि एक हेक्टेयर तक जमीन है वे लघु किसान की श्रेणी में आते हैं। 25 बीघा यानि दो हेक्टेयर तक जमीन वाले किसान सीमांत श्रेणी में आते हैं। केंद्र की घोषणा में लघु व सीमांत दोनों किसान पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर रोज किसानों की जेब में जाएंगे 1.93 करोड़
केंद्र सरकार की घोषणा के अनुसार जिले के किसानों की जेब में हर रोज औसतन 52.21 लाख, मुरादाबाद के किसानों की जेब में 38.68 लाख, रामपुर के किसानों की जेब में 29.01 अमरोहा के किसानों की जेब में 30.72 लाख तथा संभल के किसानों की जेब में 42.43 लाख रुपये जाएंगे। मंडल के किसानों की जेब में हर रोज करीब एक करोड़ 93 लाख रुपये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed