{"_id":"5c533bcabdec220a742da6bd","slug":"21548958666-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने नई रामगंगा कालोनी में सिंचाई विभाग के एसडीओ के बंद आवास को खंगाला, पुलिस में तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने नई रामगंगा कालोनी में सिंचाई विभाग के एसडीओ के बंद आवास को खंगाला, पुलिस में तहरीर
विज्ञापन
एसडीओ का बंद आवास खंगाला
धामपुर। चोरों ने सिंचाई विभाग में कार्यरत एसडीओ के बंद मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर 40 हजार की नकदी, करीब तीन लाख की कीमत के सोने चांदी के जेवर और अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना की पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
मध्य गंगानहर निर्माण खंड- सात बिजनौर में कार्यरत सहायक अभियंता हरवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका परिवार धामपुर में नई रामगंगा कालोनी में रहता है। बताया गया कि उनके बच्चे 29 जनवरी को किसी जरूरी कार्य से बाहर गए थे। 30 जनवरी की सांय कालोनी के लोगों ने उन्हें फोन पर घटना की जानकारी दी। इस दौरान जब उन्होंने वापस आकर देखा तो घर के सभी कमरों के ताले टूटे थे। बताया गया कि चोर उनके घर से करीब 40 हजार की नकदी, करीब तीन लाख की कीमत के सोने चांदी के जेवर और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।