फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   किसानों की आमदनी बढाने के लिए शुरू किया सहफसली खेती अपनाओ अभियान

किसानों की आमदनी बढाने के लिए शुरू किया सहफसली खेती अपनाओ अभियान

Sat, 26 Jan 2019 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
किसानों की आमदनी बढाने के लिए शुरू किया सहफसली खेती अपनाओ अभियान
सहफसली खेती अपनाओ, आमदनी बढ़ाओ
विज्ञापन

बिजनौर। गन्ना विभाग ने किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए सहफसली खेती अपनाओ, आमदनी बढ़ाओ अभियान शुरू किया है। इसके अंतर्गत ब्लाक अल्लैहपुर में कृषि विशेषज्ञों ने टिप्स दिए। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने कहा कि खेती की जमीन सीमित है। किसान खेती के दूसरे तरीके अपनाकर आय बढ़ा सकते हैं। डीसीओ ने गांवों में जाकर सहफसली खेती अपना रहे किसानों के खेत देखे।

जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार शासन का किसानों की आमदनी बढ़ाने पर जोर है। इसके लिए सहफसली खेती अपनाओ, आमदनी बढ़ाओ अभियान शुरू हुआ है। गन्ने के साथ दूसरी फसल लेने के लिए किसानों को सलाह दी जा रही है। गन्ना विभाग की टीम गांव-गांव जाकर सहफसली खेती के फायदे बता रही हैं। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को अल्लैहपुर धामपुर ब्लाक के गांव चकराजमल में किसानों की गोष्ठी हुई है। डीसीओ ने किसानों से कहा कि खेती की जमीन सीमित है। किसान को अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए सहफसली खेती करना जरूरी है। किसान गन्ने के साथ मसूर, दलहन, आलू, चना, लहसुन आदि फसल बो सकते हैं। जिला गन्ना अधिकारी ने गांव के किसान रमेश सिंह के खेत को देखा। रमेश सिंह ने करीब 22 बीघा जमीन में गन्ने के साथ मसूर, आलू और चना की फसल बो रखी है। इसके बाद डीसीओ ने गन्ना विकास परिषद धामपुर में गन्ना विभाग द्वारा ग्राम ठाठ जट से बक्शनपुर तक की डेढ़ किलोमीटर सड़क की मरम्मत काम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed