{"_id":"5c4b5ae9bdec224ba94b6597","slug":"21548442345-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की आमदनी बढाने के लिए शुरू किया सहफसली खेती अपनाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की आमदनी बढाने के लिए शुरू किया सहफसली खेती अपनाओ अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहफसली खेती अपनाओ, आमदनी बढ़ाओ
बिजनौर। गन्ना विभाग ने किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए सहफसली खेती अपनाओ, आमदनी बढ़ाओ अभियान शुरू किया है। इसके अंतर्गत ब्लाक अल्लैहपुर में कृषि विशेषज्ञों ने टिप्स दिए। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने कहा कि खेती की जमीन सीमित है। किसान खेती के दूसरे तरीके अपनाकर आय बढ़ा सकते हैं। डीसीओ ने गांवों में जाकर सहफसली खेती अपना रहे किसानों के खेत देखे।
जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार शासन का किसानों की आमदनी बढ़ाने पर जोर है। इसके लिए सहफसली खेती अपनाओ, आमदनी बढ़ाओ अभियान शुरू हुआ है। गन्ने के साथ दूसरी फसल लेने के लिए किसानों को सलाह दी जा रही है। गन्ना विभाग की टीम गांव-गांव जाकर सहफसली खेती के फायदे बता रही हैं। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को अल्लैहपुर धामपुर ब्लाक के गांव चकराजमल में किसानों की गोष्ठी हुई है। डीसीओ ने किसानों से कहा कि खेती की जमीन सीमित है। किसान को अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए सहफसली खेती करना जरूरी है। किसान गन्ने के साथ मसूर, दलहन, आलू, चना, लहसुन आदि फसल बो सकते हैं। जिला गन्ना अधिकारी ने गांव के किसान रमेश सिंह के खेत को देखा। रमेश सिंह ने करीब 22 बीघा जमीन में गन्ने के साथ मसूर, आलू और चना की फसल बो रखी है। इसके बाद डीसीओ ने गन्ना विकास परिषद धामपुर में गन्ना विभाग द्वारा ग्राम ठाठ जट से बक्शनपुर तक की डेढ़ किलोमीटर सड़क की मरम्मत काम का निरीक्षण किया।