{"_id":"5b48fc4c4f1c1b27618b456c","slug":"21531509836-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार के हमले को किसानों ने किया विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार के हमले को किसानों ने किया विफल
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलदार किसानों पर बोला हमला
हल्दौर/जलीलपुर। गांव चांदा नंगली निवासी रावेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब छह बजे वह भैंसा बुग्गी लेकर देवेंद्र सिंह, राहुल कुमार, पारुल सिंह, सतपाल सिंह, धर्मपाल सिंह आदि के साथ अपने चक पर पहुंचे। किसान ने भैंसा एक पेड़ से बांध दिया। इसी दौरान गुलदार ने भैंसे पर हमला करने का प्रयास किया। किसानों ने लाठी-डंडों से गुलदार को भगा दिया। वहीं, जलीलपुर के गांव सलेमपुर खादर के जंगल में गुलदार देखे जाने से किसान भयभीत हैं। संदीप सिंह, रोबिन सिंह, नित्तर सिंह, हरदीप सिंह, गुरविंद्र सिंह आदि ने बताया कि शुक्रवार को दिन में जंगली जानवर ईख के खेत से निकल खेतों मे काम कर रहे किसानों की तरफ चल दिया। किसानों ने शोर मचाकर जानवर को भगाया। वन दरोगा मोतीलाल ने बताया पांव के निशान गुलदार के लग रहे हैं। यह कुत्तों और गीदड़ों पर हमला करता है।