{"_id":"5b4501184f1c1b54238b59df","slug":"21531248920-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री से ग्रामवासियों की नहीं हुई मन की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री से ग्रामवासियों की नहीं हुई मन की बात
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर/ बरूकी। जिले के लोगों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मन की बात नहीं हुई। ग्रामवासी मोबाइल पर प्रधानमंत्री के फोन आने का इंतजार करते रहे। वार्ता प्रोग्राम बदलने से अब ग्रामवासी अगले प्रोग्राम की प्रतीक्षा में हैं।
अधीक्षण अभियंता विद्युत एसपी सिंह के अनुसार मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामवासियों से मोबाइल पर बात करके सौभाग्य योजना की जमीनी जानकारी लेने का कार्यक्रम था। जिले में इसके लिए जलीलपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत सियाली के गांव कुमरिया, एतवारी व किरतपुर ब्लॉक के गांव शादीपुर को चुना गया था। शादीपुर में सौभाग्य योजना में 700 कनेक्शन हैं। सुबह से ही इन गांवों के लोग मोबाइल से चिपके रहे। प्रधानमंत्री से बात करने के लिए ग्रामवासी उत्साहित थे। प्रधानमंत्री का फोन नहीं आया। प्रोग्राम बदलने की सूचना आई। अधीक्षण अभियंता के अनुसार सौभाग्य योजना केंद्र की योजना है। योजना में गरीब उपभोक्ताओं को निशुल्क बिजली कनेक्शन दिए जा रहे हैं। शादीपुर के विनीत मौर्य, रामपाल, अखिल गुप्ता का कहना है कि भले ही प्रधानमंत्री का फोन नहीं आया ,लेकिन उनके फोन की आहट से ही गाँव में रुके काफी काम पूरे हो गए।