फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   लोकतंत्र सैनानी शब्बीर अहमद का निधन

लोकतंत्र सैनानी शब्बीर अहमद का निधन

Wed, 01 Nov 2017 12:35 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
लोकतंत्र सैनानी शब्बीर अहमद  का निधन
लोकतंत्र सेनानी शब्बीर अहमद का निधन
विज्ञापन

राजा का ताजपुर (बिजनौर)।
लोकतंत्र सेनानी शब्बीर अहमद सिद्दीकी का निधन हो गया। उनके निधन पर पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई । उनके आखिरी दर्शन के लिए घर पर लोगों का तांता लगा रहा।

शायरी में मशहूर ताजपुर निवासी लोकतंत्र सेनानी (मीसा) और पूर्व ग्राम प्रधान डॉ. शब्बीर अहमद सिद्दीकी 17 अक्टूवर को ताजपुर स्थित अपने क्लीनिक पर अचानक गिर गए थे। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। इन्हें परिजन उपचार हेतु अलीगढ़ ले गए, वहां उनके सिर का आपरेशन हुआ। सोमवार को उपचार के दौरान ही उन्हें हार्ट अटैक पड़ गया। इससे उनकी मौत हो गई। डॉ. शब्बीर 1975 में मीसा में जेल गए, बाद में उन्हें लोकतंत्र स्वतंत्रता संग्राम सैनानी (मीसा ) का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। 15 अगस्त 2017 को बिजनौर मुख्यालय पर उन्हें सम्मानित किया गया। 1995 में वे ताजपुर के ग्राम प्रधान चुने गए। किसी भी कार्यक्रम में संबोधन में वे शायरी से ही शुरू करते थे और शायरी से ही समाप्त करते थे। उनकी अंतिम यात्रा में राजा शैलेंद्रजीत सिंह, ग्राम प्रधान सुरेश सैनी, प्रियंकर राणा, हाजी इलियास, डॉ. शमशाद अहमद पूर्व प्रधान, अशोक त्यागी पूर्व प्रधान, संजय गौड़, धर्म अवतार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed