फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नजीबाबाद को स्वाहेड़ी बिजलीघर से विद्युत सप्लाई शुरू

नजीबाबाद को स्वाहेड़ी बिजलीघर से विद्युत सप्लाई शुरू

Wed, 20 Sep 2017 12:35 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद को स्वाहेड़ी बिजलीघर से विद्युत सप्लाई शुरू
बिजनौर। नजीबाबाद तहसील को स्वाहेड़ी बिजलीघर से जोड़ दिया गया है। इससे नहटौर बिजलीघर का लोड 326 एमवी कम हो गया है। इस बिजलीघर के शुरू होने से बिजनौर, चांदपुर एवं नजीबाबाद की विद्युत आपूर्ति में सुधार होने के साथ ही नहटौर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को राहत मिली है।
विज्ञापन

नवनिर्मित स्वाहेड़ी बिजलीघर की क्षमता 400 एमवी है। बिजलीघर पर 200-200 एमवी के दो ट्रांसफार्मर रखे हैं। एक ट्रांसफार्मर से बिजनौर और चांदपुर तहसील को पहले ही जोड़ा जा चुका है। बिजनौर को 100 एमवी और चांदपुर को 126 एमवी आपूर्ति हो रही है। नजीबाबाद तहसील को स्वाहेड़ी से जोड़ने के लिए बीएचईएल के इंजीनियरों की टीम पहले ही हरी झंडी दे चुकी है। परंतु कंट्रोल से टोकन नहीं मिलने से जोड़ने का काम अटका था। अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन अखिल महरोत्रा ने बताया कि नजीबाबाद तहसील को स्वाहेड़ी से जोड़ कर आपूर्ति शुरू कर दी गई है। नजीबाबाद का लोड 103 एमवी है। इससे वहां के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन


नहटौर बिजलीघर अभी भी ओवरलोड
बिजनौर। बिजनौर, चांदपुर तथा नजीबाबाद तहसील को स्वाहेड़ी बिजलीघर से जंोड़ने से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। बार बार ट्रिपिंग तथा लो वोल्टेज से निजात मिली है। अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन के अनुसार नहटोर बिजलीघर की क्षमता 420 एमवी है। नहटौर बिजलीघर से ताजपुर, जलीलपुर, चंदक, शादीपुर, नहटौर, अफजलगढ़, धामपुर और नगीना जुड़े हैं। इनकी कुल क्षमता 978 एमवी है। इस प्रकार नहटौर बिजलीघर अभी भी ओवरलोड चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोरना के उपभोक्ताओं को जल्द मिलेगी राहत
बिजनौर। अधिशासी अभियंता अखिल महरोत्रा के अनुसार अब उनकी प्राथमिकता मोरना क्षेत्र के उपभोक्ताओं को जल्द राहत देने की है। मोरना में बिजलीघर बन रहा है। उसे स्वाहेड़ी से जोड़ा जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed