{"_id":"597cd1ff4f1c1ba7098b4716","slug":"21501352447-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन को रिपोर्ट भेजेगा चकबंदी विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन को रिपोर्ट भेजेगा चकबंदी विभाग
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकबंदी प्रक्रिया के विरोध की रिपोर्ट भेजेगा विभाग
भागूवाला। चकबंदी प्रक्रिया का क्षेत्रीय किसानों ने जमकर विरोध किया। बैकफुट पर आए चकबंदी अधिकारियों ने हस्ताक्षर के जरिये किसानों की राय जानी तो ज्यादातर किसान विरोध में सामने आ गए। सीओ चकबंदी ने इसकी रिपोर्ट शासन को भेजने की बात कही है।
शनिवार को गांव भागूवाला स्थित पंचायतघर पर पहुंचे सीओ चकबंदी राजकुमार शर्मा ने क्षेत्रीय किसानों के साथ बैठक की। सीओ चकबंदी की मौजूदगी में कानूनगो सहेंद्र सिंह, लेखपाल सिपाही लाल ने किसानों को चकबंदी प्रक्रिया से अवगत कराया तो उन्होंने विरोध में हंगामा शुरू कर दिया। सीओ चकबंदी ने पक्ष एवं विपक्ष में किसानों की राय लेने के लिए उनके हस्ताक्षर कराने के निर्देश दिए। इस पर किसान शांत हुए। किसानों ने जमीन संबंधी कागजात दिखाने के बाद चकबंदी प्रक्रिया के विरोध में हस्ताक्षर करने शुरू कर दिए।
बैठक में मो. असगर, नसीम अहमद, प्रमोद कुमार, जयपाल सिंह, तसलीम अहमद, अहसान, अरविंद, सुरेंद्र सिंह, मोती सिंह, फय्याज अहमद सहित करीब 100 किसान थे। खबर लिखे जाने तक हस्ताक्षर अभियान जारी था। गौरतलब है कि किसानों ने 24 जुलाई को डीएम से चकबंदी प्रक्रिया रोकने की मांग की थी। सीओ चकबंदी ने कहा कि किसान चकबंदी प्रक्रिया नहीं चाहते तो शासन को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।