फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आतंकियों के मंसूबों को ध्वस्त करने को रहा हाई अलर्ट

आतंकियों के मंसूबों को ध्वस्त करने को रहा हाई अलर्ट

Thu, 22 Jun 2017 08:43 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
आतंकियों के मंसूबों को ध्वस्त करने को रहा हाई अलर्ट
एसपी और एएसपी लेते रहे सुरक्षा का जायजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
अंतर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस पर जनपद में सात प्रमुख स्थानों पर सामूहिक रूप से योग क्रियाएं कराई गईं। इसके अलावा अन्य स्कूलों, प्रतिष्ठानों और पार्कों में भी योग दिवस पर हजारों लोगों ने योग किया। जनपद में महत्वपूर्ण लोगों का आना जाना लगा रहा। शरारती तत्व और आतंकी हमेशा किसी भी खास अवसर पर वारदातों को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं। योग दिवस पर शरारती तत्व या आतंकी वारदात को अंजाम न दे सकें, इसके लिए चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने जनपद में हाई अलर्ट जारी कर दिया। मिनी स्टेडियम से लेकर अन्य प्रमुख योग स्थलों पर पुलिस का पहरा रहा। अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश सिंह, सीओ सिटी जितेंद्र कुमार मिनी स्टेडियम में पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक सुरक्षा परखने के लिए पूरे जनपद का भ्रमण करते रहे। जनपद में पूरी तरह हाई अलर्ट जारी रहा। किसी भी तरह की अनहोनी से निपटने के लिए संबंधित थाना प्रभारियों के साथ सीओ को सुरक्षा की कमान सौंपी गई थी। सबकुछ शांति पूर्वक निपटने के बाद ही पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed