फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आज शाम तक स्वाहेड़ी बिजलीघर पर डाला जाएगा चांदपुर तहसील का लोड़

आज शाम तक स्वाहेड़ी बिजलीघर पर डाला जाएगा चांदपुर तहसील का लोड़

Sat, 17 Jun 2017 12:31 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
आज शाम तक स्वाहेड़ी बिजलीघर पर डाला जाएगा चांदपुर तहसील का लोड़
आज पड़ेगा चांदपुर तहसील का लोड
विज्ञापन

बिजनौर (ब्यूरो)। स्वाहेड़ी बिजलीघर पर बिजनौर तहसील का लोड डाले जाने के बाद कार्य संतोषजनक मिला है। बिजलीघर पर चांदपुर तहसील का लोड शनिवार तक डाला जा सकता है। इंजीनियरों की टीम इसके लिए तकनीकी व्यवस्था बनाने में जुटी है।
अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन अखिल महरोत्रा के अनुसार, स्वाहेड़ी बिजलीघर की क्षमता 400 एमवीए है। यहां 200-200 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर रखे गए हैं। बिजलीघर को ऊर्जीकृत करने के बाद पहले 200 एमवीए के एक ट्रांसफार्मर से बृहस्पतिवार को बिजनौर तहसील का 100 एमवीए को लोड डालकर सप्लाई शुरू कर दी गई थी। इसके बाद से बीएचईएल के इंजीनियरों की टीम संचालन पर निगरानी रखे है। लगातार 24 घंटे संचालन सुचारू मिला है। बिजनौर तहसील के 132 केवीए के सभी बिजलीघरों को पूरी वोल्टेज मिल रही है। घरेलू कनेक्शनों में 200 वोल्ट सप्लाई है। बार-बार ट्रिपिंग की कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन

पहले नहटौर बिजलीघर से 132 केवीए के बिजलीघरों को अधिकतम 118 केवीए तक ही वोल्टेज मिलती थी। इससे बार-बार ट्रिपिंग व लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती थी। स्वाहेड़ी बिजलीघर शुरू होने से बिजनौर तहसील के उपभोक्ताओं को राहत मिली है। महरोत्रा के अनुसार, अब चांदपुर तहसील का 126 केवीए का लोड डालने की तैयारी है इंजीनियरों की टीम इसके लिए तकनीकी तैयारी कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शनिवार शाम तक चांदपुर तहसील का लोड स्वाहेड़ी बिजलीघर पर डाल दिया जाएगा। तीसरे व अंतिम चरण में 200 एमवीए के दूसरे ट्रांसफार्मर पर नजीबाबाद तहसील का 103 केवीए लोड डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगस्त तक शुरू होगा मोरना बिजलीघर
अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन अखिल महरोत्रा के अनुसार, नूरपुर के गांव मोरना में 132 केवीए के बिजलीघर का निर्माण हो रहा है। इस बिजलीघर को भी स्वाहेड़ी बिजलीघर से जोड़ा जाएगा। मोरना बिजलीघर अगस्त तक चालू होने की संभावना है।
- स्वाहेड़ी बिजलीघर के संचालन पर नजर रख रही इंजीनियरों की टीम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed