फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   विद्युत कर्मचारियों का किया घेराव

विद्युत कर्मचारियों का किया घेराव

Fri, 16 Jun 2017 12:31 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
विद्युत कर्मचारियों का किया घेराव
भाजपाइयों ने बिजली कर्मियों को घेरा
विज्ञापन

नहटौर (बिजनौर)। नगर की विद्युत व्यवस्था खराब होने पर भाजपाइयों ने विद्युत केंद्र पहुंचकर कर्मचारियों का घेराव किया। कंट्रोल रूम से 16 घंटे डबल ग्रुप में सप्लाई मिलने के आश्वासन पर भाजपाई शांत हुए। करीब 15 दिन से नगर में मात्र आठ घंटे ही बिजली मिल रही थी। दर्जनों भाजपाई एकत्र होकर विद्युत केंद्र पर पहुंचे और कर्मियों का घेराव कर सुधार करने की मांग की। भाजपाईयों के तेवर देखकर कर्मचारियों ने कंट्रोल रूम मुरादाबाद को अवगत कराया। उनका कहने पर भाजपाइयों ने कंट्रोल रूम मुरादाबाद के अधिकारियों से वार्ता की। डबल ग्रुप में16 घंटे बिजली मिलने की व्यवस्था करने के आश्वासन पर वे मान गए। इस दौरान अरविंद चौधरी, ऋषभ जैन, अंकुश अग्रवाल, वैभव गोयल, प्रशांत वर्मा, सुनील चौधरी, मनोज हिटलर, आशु कौशिक, शगुन वर्मा, आशु वर्मा, सौरभ मुनि, पारस जैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed