फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   21 tourists did jungle safari, Akhil is the first tourist

21 पर्यटकों ने की जंगल सफारी, अखिल सबसे पहले पर्यटक

Wed, 16 Nov 2022 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
21 tourists did jungle safari, Akhil is the first tourist
अमानगढ़ मे पर्यटको के दल को सड़क पार करते दिखा हाथी पर्यटक ए आर रहमान ने आपने कैमरे मे कैद कर लिया - फोटो : BIJNOR
21 पर्यटकों ने की जंगल सफारी, अखिल सबसे पहले पर्यटक
विज्ञापन

बिजनौर। अमानगढ़ में पर्यटन का इंतजार केवल वन विभाग को ही नहीं, पर्यटकों को भी था। जंगल सफारी शुरू होने के अगले ही दिन बुधवार को 21 पर्यटक अमानगढ़ पहुंच गए। बिजनौर के अखिल अग्रवाल जंगल सफारी के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले सबसे पहले पर्यटक बने। इनके साथ चार और लोग थे।
मंगलवार को अमानगढ़ में जंगल सफारी शुरू हो गई। पहले चरण में छह जिप्सी जंगल में पर्यटकों को ले जाने के लिए तैयार हो चुकी हैं। इनकी संख्या शीघ्र ही 11 करने की तैयारी हो रही है। बुधवार को जिले के लोगों को पर्यटन शुरू होने का पता चला तो दूसरी शिफ्ट में एक के बाद एक 21 पर्यटक अमानगढ़ पहुंच गए। एसडीओ वन विभाग ज्ञान सिंह ने बताया कि बिजनौर के अखिल अग्रवाल ने सबसे पहले जंगल सफारी का रजिस्ट्रेशन कराया। इनके साथ चार अन्य पर्यटक भी थे। शाम तक यह संख्या 21 हो गई। बुधवार को 11500 रुपये का राजस्व एकत्रित हुआ। पर्यटकों की संख्या सप्ताह के अंत में बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

डीएफओ डॉ. अनिल पटेल ने बताया कि इस पर विचार चल रहा है कि बिजनौर वन विभाग कार्यालय में भी अमानगढ़ में जंगल सफारी के लिए एडवांस बुकिंग कराई जाए। इस पर मंथन के बाद निर्णय लिया जाएगा। इससे पर्यटक समय बचा सकेंगे और यहीं से अमानगढ़ में अपनी बुकिंग करा पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटकों को जंगल में दिखे गजराज
पहले दिन पर्यटक अमानगढ़ के जंगल में पहुंचे तो उन्हें कई जगहों पर हाथियों के झुंड दिखाई दिए। हाथियों को देख पर्यटक खुश हुए। मुरादाबाद से आए वाइल्ड लाइफ फोटो ग्राफर एआर रहमान ने बताया कि वह बुधवार को अपने मित्रों के साथ जंगल में घूम रहे थे। इस दौरान उन्हें हाथी तो दिखे ही साथ ही बाघ के पग चिह्न भी दिखे।
यह निर्धारित हुआ समय
शीतकालीन सत्र - नवंबर से मार्च तक
सुबह का समय
- 6:30 बजे सुबह से दस बजे तक
शाम का समय
- 2:00 बजे दोपहर से सूर्यास्त तक
-----
यह निर्धारित की गई रेट लिस्ट
- 2280 रुपये प्रति जिप्सी व 300 रुपये जिप्सी की एंट्री फीस
-100 रुपये प्रति स्थानीय पर्यटक जंगल में एंट्री फीस
- 600 रुपये प्रति विदेशी पर्यटक जंगल में एंट्री फीस

अमानगढ़ में घूमने जाता पर्यटकों का दल।

अमानगढ़ में घूमने जाता पर्यटकों का दल।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed