फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   20,900 police, PAC recruitment exam

20,900 ने दी पुलिस, पीएसी भर्ती परीक्षा

Mon, 28 Jan 2019 12:03 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Mon, 28 Jan 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
20,900 police, PAC recruitment exam
परीक्षा के दौरान कृष्णा काॅलेज के बाहर जमा परीक्षार्थियों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में पुलिस और पीएसी आरक्षी भर्ती परीक्षा में रविवार को शांतिपूर्वक संपूर्ण हुई। 23 हजार 136 परीक्षार्थियों में से 20 हजार 900 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। दोनों पालियों की परीक्षा छूटने के बाद जाम के हालात रहे। परीक्षा संपूर्ण कराने के लिए जिले में चौदह परीक्षा केंद्र बनाए गए। परीक्षा केंद्रों के अंदर विद्यार्थियों को गहन चेकिंग के बाद ही जाने दिया गया। उड़न दस्ते भी परीक्षा केंद्रों पर नजर रखे थे।
विज्ञापन

  प्रथम पाली में 11 हजार 568 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया।   इनमें दस हजार 394 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में 11 हजार 568 परीक्षार्थियों में से दस हजार 518 ने परीक्षा दी। दो हजार 224 आवेदक अनुपस्थित रहे। बड़ी संख्या में छात्राएं भी परीक्षा में शामिल       हुई। परीक्षा के दौरान जिले में सभी होटल भरे रहे। परीक्षा खत्म होने के बाद चौराहों पर लगने वाले जाम को रोकने के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। लेकिन परीक्षार्थियों की भीड़ के सामने पुलिस के इंतजाम नाकाम साबित हुए। दिनभर चौराहों पर जाम के हालात बने रहे। परीक्षा के बाद घर जाने के लिए रोडवेज स्टैंड पर भी परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन

   प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान किसान इंटर कॉलेज पीली चौकी में मेरठ की निशिता बेहोश हो गई। डायल 100 ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सिटी महेश कुमार ने अस्पताल में जाकर     निशिता का हालचाल  मालूम किया। सोमवार को भी जिले में पुलिस व पीएसी की भर्ती परीक्षा दो पालियों में होगी। एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक जिले में परीक्षा शांतिपूर्वक संपूर्ण हुई। कोई भी परीक्षार्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस भर्ती परीक्षा में परीक्षार्थियों को झेलनी पड़ी परेशानी
नजीबाबाद में पुलिस भर्ती परीक्षा में देने आए युवाओं को आवागमन में   परेशानी झेलनी पड़ी। रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड पर परीक्षार्थियों को घंटों खड़ा होना पड़ा। नगर में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए कासमियां   इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया। रविवार को प्रशासन की देखरेख    में दो पालियों में पुलिस भर्ती परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा समाप्त होने पर बड़ी संख्या में परीक्षार्थी युवकों को रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर ट्रेन व बस न मिलने पर परेशानी झेलनी पड़ी। युवकों को ट्रेनों के विलंब से चलने और सीमित होने पर घंटों स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में बैठना पड़ा। वहीं रोडवेज बस में युवकों को परेशानी के साथ गंतव्य के लिए रवाना होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed