फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   20862 test takers given police recruitment examination

20862 परीक्षार्थियों ने दी पुलिस भर्ती परीक्षा

Tue, 29 Jan 2019 12:27 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Tue, 29 Jan 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
20862 test takers given police recruitment examination
बिजनौर में पुलिस आरक्षी की परीक्षा के लिए केपीएस इंटर कॉलेज में परीक्षार्थियों की उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में सोमवार को आयोजित हुई पुलिस व पीएसी आरक्षी भर्ती परीक्षा में 20 हजार 862 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान जाम के हालात रहे। बसों में जगह न मिलने पर परीक्षार्थी बसों की छत पर बैठकर अपने गंतव्यों को गए। इस दौरान शहर भर के चौराहों पर जाम लगा रहा। जाम खुलवाने में दिन भर पुलिसकर्मी लगे रहे।
विज्ञापन

पुलिस व पीएसी की आरक्षी पद की परीक्षा के लिए जिले में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। आसपास के जिले के परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा देने के लिए रविवार से ही परीक्षार्थी जिले में आ गए थे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश देने से पहले परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई। पहली पाली में 11568 परीक्षार्थियों में से 10419 तथा दूसरी पाली में 11568 में से 10443 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। कुल 20862 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 2274 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान अफसर केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। सोमवार को डीएलएड की भी परीक्षा थी। परीक्षा खत्म होने के बाद केंद्रों के बाहर जाम के हालात बने रहे। रोडवेज पर बसों की व्यवस्था धड़ाम हो गई। रोडवेज बसों में परीक्षार्थियों को बैठने के लिए जगह ही नहीं मिली। बसों की छत पर बैठकर परीक्षार्थी अपने घरों को गए। देर शाम तक विद्यार्थियों के रोडवेज परिसर में ही जमा रहे। परीक्षार्थियों की भीड़ रात आठ बजे तक शास्त्री चौक, प्रदर्शनी चौक, जजी चौक व बुल्ला के चौराहे पर जाम के हालात रहे। जाम को खुलवाने के लिए हर चौराहे पर दर्जन दर्जन भर पुलिसकर्मी नियुक्त किए गए थे, लेकिन भीड़ के सामने सभी व्यवस्था धरी की धरी रह गई। बैराज रोड पर भी शाम के समय एक किलोमीटर से लंबा जाम लग गया। जाम खुलवाने के लिए पुलिसकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन, रोडवेज पर गुजारी रात
परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों को रहने की व्यवस्था करने में बहुत पापड़ बेलने पड़े। सभी होटल व धर्मशाला पहले ही परीक्षार्थियों से बुक हो चुकी थीं। शाम को आए परीक्षार्थियों को ठहरने की व्यवस्था करने के लिए बहुत पापड़ बेलने पड़े। दर्जनों युवकों को तो रहने के लिए कमरे ही नहीं मिले। उन्होंने रोडवेज बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर किसी तरह रात गुजारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed