{"_id":"6026cbc98ebc3ee92662a168","slug":"2025-people-got-vaccinated-in-the-campaign-bijnor-news-mrt5250698159","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभयान में 2025 लोगों को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभयान में 2025 लोगों को लगा टीका
विज्ञापन
बिजनौर। जिला अस्पताल सहित 30 बूथों पर अभियान चलाकर 2025 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया। इस दौरान कोविड आईसीयू में एसपी सिटी सहित अफसरों और कर्मचारियों को प्रतिरक्षित किया गया। सीएमओ एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने जिले के विभिन्न टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया।
शुक्रवार को जिले में आठवीं बार एंटी कोविड टीकाकरण अभियान चलाया गया। कुल 3654 को टीका लगाने का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष 2025 लोगों को टीका लगा। अबकी बार जिला मुख्यालय के टीकाकरण केंद्रों पर राजस्व, पुलिस, नगर पालिकाओं आदि के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को सीरम इंस्टीट्यूट पुणे द्वारा निर्मित कोविशील्ड वैक्सीन और अन्य केंद्रों पर भारत बायोटैक कंपनी की कोवैक्सीन की पहली डोज दी गई। अब इन्हें दूसरी खुराक ठीक 28 दिन बाद 17 मार्च को दी जाएगी।
एसपी सिटी डा. प्रवीण रंजन को सुबह लगभग 10:45 बजे जिला अस्पताल स्थित कोविड-19 आईसीयू वार्ड में वैक्सीन लगाई गई। इसके बाद सिस्टमवार ढंग से कलक्ट्रेट, विकास, भवन, तहसील, नगर पालिका आदि के अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों को भी वैक्सीन लगवाई। टीकाकरण के बाद आधे घंटे के लिए सीएमओ डा. विजय कुमार यादव सहित अन्य चिकित्सकों की देखरेख में उन्हें पर्यवेक्षण कक्ष में बैठाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अशोक कुमार के अनुसार जिला मुख्यालय पर कोविशील्ड और जनपद में अन्य स्थानों पर कोवैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। इन सभी को दूसरी डोज 17 मार्च को लगेगी। उन्होंने बताया कि एसपी सिटी कुछ माह पहले ही दूसरे जनपद से स्थानांतरित होकर आए हैं। उनका डाटा वहीं पर फीड था। टीकाकरण से पूर्व वहां से उनका डाटा जनपद बिजनौर के लिए ट्रांसफर किया गया। इस अवसर पर जिला सर्विलांस अधिकारी एसके निगम, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी अशोक कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. देवेंद्र कुमार, जिला कोल्ड चेन मैनेजर राजीव कुमार, यूनीसेफ के डीएमसी प्रवीण कुमार सहित आदि लोग मौजूद रहे।