फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   किसानों ने महेंद्र सिंह टिकैत को किया नमन

किसानों ने महेंद्र सिंह टिकैत को किया नमन

Thu, 16 May 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने महेंद्र सिंह टिकैत को किया नमन
किसानों ने महेंद्र सिंह टिकैत को किया नमन
विज्ञापन

बिजनौर। भाकियू ने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर पर्यावरण दिवस के रूप में मनाई। जल बचाने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। भाकियू के रक्तदान शिविर में भाजपा नेताओं व विद्युत निगम के कर्मचारियों ने रक्तदान किया।
गन्ना समिति बिजनौर के कार्यालय पर हवन आयोजित हुआ। किसानों ने हवन में आहुति प्रदान कर बाबा टिकैत को श्रद्धांजलि दी। किसानों ने जल बचाने तथा पौधरोपण करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि कहीं भी टोटी खुली मिलने पर उसे तुरंत बंद करेंगे। साथ ही नदियों व तालाबों की सफाई के लिए अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने किसानों से हेलमेट लगाकर ही दोपहिया वाहन चलाने का आह्वान किया। इसके बाद जिला अस्पताल में रक्तदान किया। युवा भाजपा नेता एश्वर्य चौधरी, सुभाष वाल्मीकि व विद्युत निगम के एक्सईएन ब्रह्मपाल सिंह आदि ने रक्तदान किया। इन्होंने बाबा टिकैत को श्रद्धांजलि भी दी। कुल 40 यूनिट रक्तदान किया। अनीस अहमद, गफ्फार खां, वीर सिंह, दीपक तोमर, अजय कुमार, तेजपाल, अतुल कुमार, शिवम, सोहनवीर, धर्मेंद्र राठी, विनोद परमार, सत्यपाल सिंह, सोनू चौधरी, गजेंद्र सिंह ने रक्तदान किया। इस दौरान प्रदेश महासचिव रामौतार सिंह, बलराम तोमर, रुकन सिंह, धीर सिंह बालियान, दुष्यंत राणा, प्रमोद कुमार, मदन चौहान, राजवीर सिंह, कुलदीप, प्रमोद कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

टिकैत को किया स्मरण
बरुकी। किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। ग्राम शादीपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के तहसील नगीना के अध्यक्ष वीर सिंह डबास ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जीवन भर किसानों की आवाज बने रहें। उन्होंने जीवन भर किसानों के हितों के लिए संघर्ष किया और किसानों को संगठित कर उन्हें आवाज उठाना सिखाया। बाबा टिकैत जीवन भर सादा जीवन उच्च विचार के सिद्धांत से प्रेरित रहे। इस दौरान चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत से जुड़ी हुई कई घटनाएं भी बताई गई। कार्यक्रम में चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष समर पाल सिंह ने तथा संचालन रवि गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में नितिन सिरोही, ओमपाल गहलोत, बलजीत सिंह, रोहित कुमार, राजीव कुमार, शोवीर सिंह, शुभम कुमार, मुकुल कुमार, राजेंद्र सिंह धारा, भरत सिंह, दीपक कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया हवन
चांदपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने बाबा टिकैत की पुण्यतिथि पर हवन कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। भाकियू कार्यकर्ता गांव बागड़पुर स्थित बाबा टिकैत की प्रतिमा के समक्ष एकत्रित हुए। बाबा टिकैत की पुण्यतिथि को किसानों ने जल संरक्षण के रूप में मनाया। यज्ञ हवन कर महात्मा को श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने किसानों के मसीहा बाबा टिकैत के जीवन पर प्रकाश डालते हुए किसानों से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के आठ साल की उम्र में वालियान खाप की पगड़ी बंधी और 1987 से वे भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में रहकर उन्होंने किसानों की विश्व स्तर पर अनेकों लड़ाई लड़ी। इसमें रामपाल सिंह, लुधियान सिंह, कुलदीप सिंह, शीशपाल सिंह, दिग्विजय सिंह, नवनीत सिंह, छतर सिंह, देवेंद्र सिंह, अमन सिंह, सुरेंद्र सिंह, शेर सिंह, बबली, रोहिताश सिंह, अरुण कुमार, जितेंद्र सिंह लांबा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed