{"_id":"5cdb0be8bdec2206ff5a6098","slug":"201557859304-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक आश्रित में पाई थी इंस्पेक्टर ललित ने नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक आश्रित में पाई थी इंस्पेक्टर ललित ने नौकरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृतक आश्रित में पाई थी इंस्पेक्टर ललित ने नौकरी
बिजनौर। सहारनपुर जिले के गांव उगाही में पुलिस की वर्दी में डाका डालने के मामले में दबोचे गए जीआरपी के इंस्पेक्टर ललित कुमार त्यागी बिजनौर जिले के गांव करौंदा चौधर के रहने वाले हैं। गांव में किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि ललित ऐसी घटना में भी शामिल हो सकते हैं।
कोतवाली देहात थाने के गांव करौंदा चौधर निवासी ऋषिदेव के पुत्र ललित कुमार त्यागी को 2006 में पुलिस की नौकरी मिली थी। उनके पिता ऋषिदेव त्यागी पुलिस में हेड कांस्टेबल थे। नौकरी के दौरान ही उनकी मौत हो गई थी। मृतक आश्रित में ललित को नौकरी मिली थी। ललित कुमार त्यागी वर्तमान में जीआरपी आगरा में तैनात थे। उनके एक भाई गांव में ही खेतीबाड़ी करते हैं। ग्रामीणों की मानें तो ललित बहुत ही कम गांव में आते जाते हैं। सहारनपुर जिले के उगाही गांव में पड़ी डकैती में इंस्पेक्टर ललित कुमार को पुलिस ने दबोच लिया। यह सुनकर गांव के लोग सन्न रह गए। उन्हें इस बात पर विश्वास ही नहीं हो रहा कि ललित ऐसी घटना में शामिल हो सकते हैं। गांव वालों के मुताबिक इससे पहले उन्होंने कभी नहीं सुना कि ललित कुमार त्यागी ने कोई गलत काम किया हो और किसी घटना में शामिल रहे हों। पहली बार गांव के इंस्पेक्टर के बारे में ऐसी बात सुनी है। गांव में यह मामला चर्चा का विषय बना है।